
सुरेश मिनोचा मनेद्रगढ़ : छत्तीसगढ़ के बजट 2026-27 में सर्वाधिक 22,360 करोड़ स्कूल शिक्षा विभाग को आवंटित करने पर वरिष्ठ शिक्षाविद सतीश उपाध्याय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है।उन्होंने स्कूल शिक्षा विभाग के बजट को रेखांकित करते हुए कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की सहायता हेतु युवाओं के लिए 33 करोड़ रुपए का बजट से नीट, क्लैट, एवं जे ई ई जैसे प्रतियोगी परीक्षाओं से अपने भविष्य के लिए प्रयासरत युवाओं को एमबीबीएस एवं विश्वविद्यालय में कानून की पढ़ाई एवं इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रवेश के लिए रास्ता और आसान हो जाएगा। उन्होंने बजट में उड़ान, शिखर ,मंजिल जैसे नवीन शैक्षिक एवं मुख्यमंत्री शिक्षा सहयोग योजना, कैरियर काउंसलिंग एवं छत्तीसगढ़ युवा दर्शन योजना स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट शाला योजना महाविद्यालय भवन निर्माण एवं राज्य के विश्वविद्यालय को अनुदान हेतु 731 करोड रुपए के तहत प्रावधान रखने पर भी वित्त मंत्री ओपी चौधरी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
शिक्षा की अधो संरचना विकास हेतु सरगुजा संभाग हेतु रखे गए बजट पर भी विचार व्यक्त करते हुए- शिक्षाविद उपाध्याय ने कहा कि इससे उन्होंने सरगुजा संभाग के लिए शिक्षा के साथ ही स्वास्थ्य पर्यटन खेल एवं आधारभूत संरचना के लिए मार्ग प्रशस्त होंगे। सरगुजा संभाग के लिए शिक्षा खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए करोड़ों के बजट पर भी प्रसन्नता जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि इस बजट से खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा छत्तीसगढ़ पाठ्यक्रम समितिके सदस्य एवं वरिष्ठ साहित्यकार उपाध्याय ने मनेद्रगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए 50 करोड़ की राशि का प्रावधान का उल्लेख करते हुए कहा कि मनेद्रगढ़ में मेडिकल कॉलेज स्थापित होने से स्वास्थ्य के क्षेत्र में ऐतिहासिक एवं विकास क्षेत्र के विकास के ढांचे मजबूत होगा ,उन्होंने इसके लिए स्वास्थ्य मंत्री एवं मनेद्रगढ़ विधानसभा के विधायक श्याम बिहारी जायसवाल जी के प्रति भी आभार व्यक्त किया है।



