Home व्यापार March 2026 में लॉन्‍च हो सकती हैं बेहतरीन कारें, Skoda से लेकर...

March 2026 में लॉन्‍च हो सकती हैं बेहतरीन कारें, Skoda से लेकर Audi तक हैं लिस्‍ट में शामिल

0

                   

नई दिल्‍ली :  भारतीय बाजार में हर महीने लाखों की संख्‍या में कारों की बिक्री की जाती है। हर महीने कई नई कारों को पेश और लॉन्‍च किया जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक March 2026 के दौरान किस निर्माता की ओर से किस सेगमेंट में किस गाड़ी को पेश और लॉन्‍च किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Mercedes V Class होगी लॉन्‍चमर्सिडीज बेंज की ओर से भारत में वी क्‍लास एमपीवी को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। इस एमपीवी को औपचारिक तौर पर दो मार्च को लॉन्‍च कर दिया जाएगा। यह इसका फेसलिफ्ट वर्जन होगा जिसे लॉन्‍च किया जाएगा। इसकी संभावित एक्‍स शोरूम कीमत एक करोड़ रुपये के आस पास हो सकती है।

Audi SQ 8 होगी लॉन्‍चमार्च में भारत में लग्‍जरी एसयूवी के तौर पर ऑडी की ओर से एसक्‍यू8 को लॉन्‍च किया जाएगा। निर्माता की ओर से इसमें कई बेहतरीन फीचर्स और दमदार इंजन को दिया जाएगा। इस एसयूवी को 17 मार्च 2026 को लॉन्‍च किया जाएगा। लॉन्‍च के समय इसकी संभावित एक्‍स शोरूम कीमत एक से डेढ़ करोड़ रुपये तक हो सकती है।

Renault Duster भी होगी लॉन्‍चरेनो की ओर से भारत में फिर से डस्‍टर की नई जेनरेशन को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। निर्माता इस एसयूवी को जनवरी में पेश कर चुकी है और अब मार्च में 17 को ही इसे भी लॉन्‍च किया जाएगा।

Skoda Kushaq भी होगी लॉन्‍चस्‍कोडा की ओर से भी कुशाक को भारत में जनवरी में ही पेश किया गया था। अब इस एसयूवी को मार्च 2026 में लॉन्‍च किया जा सकता है। हालांकि अभी निर्माता ने इसके लॉन्‍च की तारीख की जानकारी नहीं दी है।

Toyota Urban Cruiser E Bellaटोयोटा की ओर से जनवरी 2026 में ही भारत में पहली इलेक्‍ट्रिक एसयूवी के तौर पर अर्बन क्रूजर ई बेला को पेश किया गया है। जिसके बाद अब मार्च में इस एसयूवी को औपचारिक तौर पर लॉन्‍च किया जा सकता है। हालांकि अभी इस एसयूवी के लॉन्‍च की तारीख की घोषणा निर्माता की ओर से नहीं की गई है। लेकिन इसे 17 से 20 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर लॉन्‍च किया जा सकता है।

Nissan Tekton होगी लॉन्‍चनिसान ने भी फरवरी में बजट एमपीवी सेगमेंट में ग्रेवाइट को लॉन्‍च किया है। जिसके बाद मार्च में निर्माता की ओर से मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में टेक्‍टॉन को लॉन्‍च किया जा सकता है। इसे भी रेनो डस्‍टर की तरह ही कई फीचर्स दिए जा सकते हैं।

        

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here