Home छत्तीसगढ़ बचेली थाना परिसर में होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक...

बचेली थाना परिसर में होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न!

0

एस एच अज़हर अमन पथ बचेली :- होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना परिसर बचेली में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीओपी- कमलजीत पाटले, थाना प्रभारी- प्रहलाद कुमार साहू, तहसीलदार- महेश कश्यप सहित जनप्रतिनिधि, व्यपारी गण एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि होली का त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द पूर्ण तरीके से मनाया जाए। प्रशासन की ओर से निर्देश दिया गया कि होलिका दहन रात्रि 11.00 बजे तक ही किया जाए, मुखौटा न लगायें, स्कूली बच्चों की परीक्षा को ध्यान रखते हुए साउंड सिस्टम तेज आवाज में न चलायें, रोड पर दुकान न लगावें ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे और किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटित न हो।

एसडीओपी ने बताया कि पर्व के दौरान नगर के प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। हुड़दंगियों, असामाजिक तत्वों एवं शराब पीकर तीन-चार सवारी बैठाकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर चालानी कार्यवाही के साथ साथ आवश्यक कानूनी कदम उठाए जाएंगे।तहसीलदार ने सभी नागरिकों से शांति और संयम बनाए रखने की अपील की। वहीं थाना प्रभारी ने व्यापारियों से अनुरोध किया कि वे सड़क किनारे दुकानें न लगाएं, ताकि यातायात बाधित न हो और दुर्घटना की स्थिति निर्मित न हो। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों एवं नागरिकों ने भी प्रशासन को सहयोग करने का आश्वासन दिया और नगरवासियों से सुरक्षित, संयमित, प्रेमपूर्वक, सौहाद्रपूर्ण एवं शांतिपूर्ण वातावरण में होली मनाने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here