Home छत्तीसगढ़ अब सड़क दुर्घटनाओं पर राहगीर खुलकर करेंगे मदद, सरकार ने चलाई अभिनव...

अब सड़क दुर्घटनाओं पर राहगीर खुलकर करेंगे मदद, सरकार ने चलाई अभिनव योजना

0

सुरेश मिनोचा एमसीबी/ खड़गवां : छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में सड़क दुर्घटनाओं के दौरान घायलों को तत्काल राहत और इलाज मुहैया कराने के लिए सरकार ने अभिनव योजना की शुरुआत की है इससे ना सिर्फ मदत करने वालों को सरकार राजवीर के नाम से नवाजेगी बल्कि 25 हजार रुपए पुरस्कार राशि भी प्रदान करेगी वही घायलों को राजवीर के द्वारा 1 घंटे के भीतर स्थानीय अस्पताल तक पहुंचाने पर घायलों का इलाज डेढ़ लाख रुपए तक निःशुल्क हो सकेगा और जान बचाई जा सकेगी और इसका पूरा खर्चा सरकार वहन करेगी। और तो और पुलिस द्वारा राहवीर से गहन पूछताछ पर भी सरकार ने रोक लगा दी है ताकि सहायता करने वाले राहवीर को बेवजह पुलिस के झंझट से भी बचाया जा सके।

उक्त योजना को लेकर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ने प्रदेशवासियों से खड़गवां के एक कार्यक्रम से अपील की। उन्होंने कहा कि मैं स्वास्थ्य मंत्री हूं इसलिए मेरा दायित्व है कि प्रदेश के लोगों के स्वास्थ्य के प्रति अपनी जिम्मेदारी हर तरीके से मुहैया कराउ और यह योजना भी अप्रत्यक्ष रूप से स्वास्थ्य से ही जुड़ा है। श्री जायसवाल ने योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि योजना की खासियत यह है कि पहले जब सड़क हादसे में कोई घायल होता और मानवीय दृष्टि से सहायता की जाती तो पुलिस पूछताछ के चक्कर में सहायता करने वाले को परेशान करती थी और यही कारण था कि लोग मदत करने की बजाय घायल को वैसी ही हालत में छोड़कर चले जाया करते थे लेकिन अब घबराने की जरूरत नहीं है। सरकार ने इसके लिए ठोस योजना बनाई है।

इस योजना के माध्यम से जहा घायलों को तत्काल निजी या सरकारी अस्पताल में तत्काल डेढ़ लाख तक का उपचार मिल सकेगा अपितु सहायता करने वाले को भी 25000 की राशि से पुरस्कृत किया जाएगा। वही विशेष यह होगा कि 1 घंटे के भीतर सहायता पहुंचाने वालों से पुलिस कोई पूछताछ भी नहीं करेगी। उक्त योजना को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने प्रदेशवासियों से जागरूकता फैलाने की अपील की ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग योजना को समझ सके और घायलों को उपचार का राहत मिल सके। इस दौरान बड़ी मात्रा में ग्रामवासी, किसान, भाजपा नेता और सरकारी तंत्र उपस्थित रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here