Home छत्तीसगढ़ सफलता की कहानी – सेम्बती यादव का बदलता जीवन,जल जीवन मिशन से...

सफलता की कहानी – सेम्बती यादव का बदलता जीवन,जल जीवन मिशन से साकार हुआ सपना

0

सुरेश मिनोचा एमसीबी :  लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अंतर्गत संचालित जल जीवन मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन से ग्राम पंचायत भगवानपुर, विकासखंड भरतपुर, जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के ग्रामीणों के जीवन में उल्लेखनीय सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहा है। ग्राम रेंद की निवासी सेम्बती यादव बताती हैं कि पहले उन्हें स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल के लिए प्रतिदिन लंबी दूरी तय कर कुएँ और हैंडपंप से पानी लाना पड़ता था। इस प्रक्रिया में उनका काफी समय और श्रम व्यय होता था, जिससे घरेलू कार्यों और परिवार की देखभाल पर भी प्रभाव पड़ता था।

किन्तु “हर घर नल से जल” के संकल्प को साकार करते हुए जब उनके घर में नल कनेक्शन स्थापित हुआ, तब से उनके जीवन में एक नई सहजता और सुविधा आई है। अब शुद्ध पेयजल सीधे घर पर उपलब्ध है। इससे- दैनिक जीवन अधिक सुगम और व्यवस्थित हुआ है। समय और श्रम की बचत हो रही है। जल जनित रोगों में कमी आई है। परिवार के स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिला है। सेम्बती यादव ने इस जनहितकारी योजना के लिए माननीय प्रधानमंत्री एवं माननीय मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा- “यह योजना हमारे गांव और हमारे भविष्य को नई दिशा दे रही है।” वास्तव में, जल जीवन मिशन ग्रामीण भारत के सामाजिक एवं स्वास्थ्य स्तर को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक और क्रांतिकारी पहल सिद्ध हो रहा है, जो हर घर तक स्वच्छ जल पहुंचाकर समृद्ध और स्वस्थ समाज की नींव रख रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here