Home छत्तीसगढ़ सुकमा के कुचारास गाँव में एएमएनएस इंडिया ने नवनिर्मित ट्रेन-थीम स्कूल भवन...

सुकमा के कुचारास गाँव में एएमएनएस इंडिया ने नवनिर्मित ट्रेन-थीम स्कूल भवन सौंपा, बच्चों के भविष्य को संवारने की दिशा में बड़ा कदम

0

एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाड़ा सुकमा, छत्तीसगढ़: अर्सेलर मित्तल निप्पोंन स्टील इंडिया लिमिटेड (AM/NS इंडिया) ने अपनी CSR पहल के तहत कुचारास गाँव में आधुनिक विद्यालय भवन का उद्घाटन और सौंपना किया। यह भवन ट्रेन-थीम आधारित कॉरिडोर और डिब्बा-शैली क्लासरूमों से सुसज्जित है, जो बच्चों में पढ़ाई के प्रति उत्साह और जिज्ञासा जगाता है।समारोह में ग्रामीणों, पंचायत प्रतिनिधियों और शिक्षकों ने भाग लिया। ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग पर कंपनी ने मजबूत, रचनात्मक और प्रेरणादायक स्कूल बनाया। यह कंपनी के वैश्विक विजन “Smarter Steels, Brighter Futures” का हिस्सा है, जो शिक्षा के माध्यम से सुदूर क्षेत्रों में उज्ज्वल भविष्य बनाने पर केंद्रित है।

कंपनी ने बस्तर संभाग में शिक्षा, स्वास्थ्य और कौशल विकास के अन्य कार्य भी जारी रखे हैं, जैसे मोबाइल मेडिकल यूनिट्स और कौशल प्रशिक्षण। कुचारास की सफलता के बाद अब परिया और मारोकी गाँवों में भी इसी तरह के स्कूल निर्माण शुरू हो गए हैं।
कंपनी प्रतिनिधियों ने कहा, “हम बुनियादी ढांचे से आगे बढ़कर नई पीढ़ी के लिए मजबूत नींव रख रहे हैं।” ग्रामीणों ने इसे सपने के सच होने जैसा बताया। यह पहल दूरस्थ इलाकों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की पहुंच बढ़ाने का मजबूत उदाहरण है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here