Home छत्तीसगढ़ बचेली पुलिस ने 2 साल पुराने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाई, आरोपी...

बचेली पुलिस ने 2 साल पुराने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाई, आरोपी राकेश तेलाम गिरफ्तार

0

एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाड़ा  : दंतेवाड़ा जिले के बचेली पुलिस ने 2 साल पुराने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी राकेश तेलाम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

मामले का विवरण:

14 जनवरी 2024 को रात करीब 11:30 बजे बुधरू तेलाम की हत्या कर दी गई थी। प्रार्थी राजू तेलाम ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके पिता बुधरू तेलाम को किसी अज्ञात व्यक्ति ने मारकर भाग दिया था। पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि आरोपी राकेश तेलाम ने अपने पिता बुधरू तेलाम की हत्या की थी, क्योंकि उसने एनएमडीसी लिमिटेड से मिली मुआवजा राशि का प्रथम किस्त फर्जी तरीके से प्राप्त करने के केस में फंसने से बचने और बाकी मुआवजा का बचा पैसा 14 लाख रुपये प्राप्त करने के लिए हत्या की थी ।

पुलिस ने आरोपी राकेश तेलाम को 2 मार्च 2026 को गिरफ्तार किया और उसके पास से हत्या में प्रयुक्त गुप्ती को जप्त किया गया है। आरोपी को माननीय सीजेएम न्यायालय दंतेवाड़ा के समक्ष पेश कर जेल दाखिल किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here