
नींबू को सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. इसमें विटामिन सी होता है. आजकल सोशल मीडिया पर नींबू पानी पीने के कई दूसरे फायदे भी बताए जाते हैं. कहा जाता है कि नींबू पानी पीने से शरीर आसानी से डिटॉक्स हो जाता है. लेकिन यह कितना कारगर है और इसके फायदे हैं इसे समझना बहुत जरूरी है. अक्सर लोगों के मन में सवाल होता है कि क्या इससे शरीर में जमा गंदगी साफ़ होती है ? तो आइए जानते हैं इस बात में कितनी सच्चाई है.
नींबू पानी पीने के फायदे क्या हैं:- पाचन तंत्र में सुधार: नींबू को विटामिन C का प्राकृतिक स्रोत कहा जाता है और इसमें एंटी ऑक्सीडेंट्स गुण मौजूद होते हैं, जिससे आपके पाचन एंजाइम सक्रीय रहते हैं, जिससे कज्ब की समस्या में आराम मिलता है.
क्या नींबू पानी चाहिए या नहीं:- नींबू पानी पीने के कई फायदे हैं, लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है कि इसको आप रोज पीना शुरू करेंं. नींबू को आप सप्ताह में चार से पांच दिन पी सकते हैं, हालांकि जिन लोगों को एसिडिटी, गैस या दांतों में समस्या है तो रोज़ाना खाली पेट न लें.ज्यादा मात्रा में लेने से पेट में जलन हो सकती है. कभी भी इसमें चीनी या ज्यादा नमक न मिलाएं.



