Home देश मैं भारत से नाराज हूं…ईरानियन एक्ट्रेस मंदाना करीमी ने फिर लगाए आरोप,...

मैं भारत से नाराज हूं…ईरानियन एक्ट्रेस मंदाना करीमी ने फिर लगाए आरोप, देश छोड़ने की बताई वजह

0

नई दिल्ली : एक्ट्रेस मंदाना करीमी ने पिछले दिनों एक इंटरव्यू में कहा था कि वो इंडिया छोड़ना चाहती हैं। एक्ट्रेस ईरान शिफ्ट होने वाली हैं। इजरायल- अमेरिका और ईरान में चल रहे तनाव के बीच मंदाना का ये बयान बहुत वायरल हुआ। मंदाना एक ईरानी मूल की मॉडल और एक्ट्रेस हैं जो भारत करियर बनाने आई थीं।

उन्होंने इल्जाम लगाया कि भारत ने उन्हें धोखा दिया जिसकी वजह से उन्हें ऑनलाइन ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा था। अब मंदाना ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया कि वो भारत क्यों छोड़ना चाहती हैं। एक्ट्रेस ने ये क्लियर किया कि वो ईराना वापस नहीं जा सकतीं क्योंकि वहां उन्हें बैन कर दिया गया है।

मुझे ईरान में बैन कर दिया गया है

अभिनेत्री ने कहा, “मुझे 10 साल पहले ईरान में घुसने के लिए बैन कर दिया गया था। मैं ईरान वापस नहीं जा सकती। हां, मैं भारत छोड़ रही हूं; मैं भारत से बाहर जा रही हूं, लेकिन मैं ईरान वापस नहीं जा रही हूं। मैं भारत से नाराज हूं क्योंकि पिछले कुछ महीनों से मुझे भारत में कोई समर्थन नहीं मिला, और अचानक, जब खामेनेई की मृत्यु हुई, जब इजरायल और अमेरिका का नाम सामने आया, तो भारत में हर किसी की अपनी राय है। हर कोई सड़कों पर उतर आया है, और वे वास्तव में खामेनेई के लिए शोक मना सकते हैं, जो मैं नहीं कर सकी, और मैं अभी भी नहीं कर सकती।”

दोस्तों को भी नहीं पता है लोकेशन

उन्होंने आगे कहा, “मैं एक ही जगह पर फंसी हुई हूं और सुरक्षा कारणों से मेरे करीबी दोस्तों को भी मेरी लोकेशन का पता नहीं है, फिर भी मैं ईरानियों की आवाज को बुलंद करने के लिए मीडिया से बात करने की कोशिश कर रही हूं। मैंने पिछले छह सालों से फिल्मों में काम नहीं किया है। फिल्मों में काम करना बंद करना मेरा अपना फैसला था।”

ईरान को सपोर्ट कर रही हैं मंदाना

मंदाना ने कहा कि भले ही उन्होंने 18 साल की उम्र में ईरान छोड़ दिया था लेकिन अभी भी वो अपने देश के साथ हैं, और इसके बारे में वो अपनी राय रखती रहेंगी। एक्ट्रेस ने कहा कि वो इंटरव्यू अपने लिए नहीं बल्कि अपने देश ईरान के लिए दे रही हैं क्योंकि वो अपने देश के बारे में बोलना चाहती हैं। बता दें कि मंदाना पिछले काफी समय से अपने इंस्टाग्राम पर ईरान की वीडियोज पोस्ट कर रही हैं और लोगों से ईरान को सपोर्ट करने की बात कह रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here