Home छत्तीसगढ़ शोकाकुल परिवार को धीरज देने सांसद राधेश्याम राठिया मंडल अध्यक्ष के...

शोकाकुल परिवार को धीरज देने सांसद राधेश्याम राठिया मंडल अध्यक्ष के साथ पहुंचे ग्राम बंगरसुता

0

अनीता गर्ग अमन पथ ब्यूरो चीफ रायगढ़ / छाल /दिनांक 7 मार्च : विगत दिनों बंगरसूता से पिकअप में सवार होकर कुछ ग्रामीण कापू क्षेत्र सगाई की रस्म करके वापस आ रहे थे।तभी अचानक पिकप खाई में गिरी और एक ग्रामीण की मौत मौके पर और चार लोगों की मौत इलाज दौरान हुई और कई लोग घायल हुए जिनका अभी भी इलाज चल रहा है। इस भीषण सड़क हादसे में मृतकों के शोक संतप्त परिवारजनों से रायगढ़ लोकसभा माननीय सांसद राधेश्याम राठिया जी के साथ छाल मंडल अध्यक्ष डोलनारायण पटेल,दिलीप यादव,संजय गुप्ता , गोपाल डनसेना और अन्य पार्टी कार्यकर्ता मिलकर उन्हें ढांढ़स बांधने ग्राम पंचायत बंगरसुता पहुंचे, तथा दिवंगत आत्माओं को पुष्प चढ़ा श्रद्धांजलि अर्पित किए। इस अवसर पर शासन की ओर से पीड़ित दो परिवारों को पच्चीस पच्चीस हजार रुपए की सहायता राशि चेक भी प्रदान किया गया । और ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवारों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें। साथ ही सभी घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना किए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here