Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ में बीजेपी नेता सरकार के नाक के नीचे कर रहे अफीम...

छत्तीसगढ में बीजेपी नेता सरकार के नाक के नीचे कर रहे अफीम की खेती सरकार दे रही नशा को संरक्षण- डा लक्ष्मी ध्रुव

0

संवाददाता अमनपथ राजूनाथ जोगी नगरी : छत्तीसगढ मे भाजपा की चुनाव के पहले शराब बंदी पर हर मंचो पर जमकर बरसती है और सत्ता मे आते ही ठंडा हो जाती है नशा को संरक्षण देती है आज छत्तीसगढ के युवाओ को नशा के दलदल मे धकेल कर दलगत राजनीती कर रही इनकी कथनी कुछ और है करनी कुछ और छत्तीसगढ मे अफीम की खेती शर्मनाक है अगर भाजपा की सरकार मे थोडा भी शर्म बाकी है तो तत्काल इस्तीफा दे आगे पूर्व विधायक डा लक्ष्मी ध्रुव ने कहा की दुर्ग जिले के ग्राम समोदा राजधानी के समीप ही भारतीय जनता पार्टी के नेता 7 एकड कृषि भूमि मे अफीम की खेती कर रहा है जो छत्तीसगढ सरकार को शर्मशार करने वाली घटना है भारतीय जनता पार्टी की सरकार मे भारतीय जनता पार्टी के नेता के द्वारा मिलीभगत कर नशा के कारोबार को संरक्षण दिया जा रहा और छत्तीसगढ के युवा पीढी को सरकार नशा मे झोकने का कार्य कर रही आगे लक्ष्मी ध्रुव ने कहा की भारतीय जनता पार्टी की सरकार विधानसभा चुनाव मे नशा मुक्त छत्तीसगढ की बात तो हर मंच पर की मगर अब तक छत्तीसगढ को नशा मुक्त करने कोई ठोस पहल नही की अब तक नशा के विरूद्ध किसी भी ठोस कानून बनाने का प्रावधान नही कीया यह सरकार छत्तीसगढ के माताओ बहनो के विरोध करने के बावजूद भाजपा के सरकार ने 67 नये शराब दूकान खोलने का काम किया और अभी पिछले महीना धमतरी जिला मे 13 नये शराब दूकान खोलने का प्रस्ताव पास किया और लगातार अन्य प्रदेशो से गांजा छत्तीसगढ मे पकड़ाया जा रहा जिसकी किमत करोडो मे आकी जा रही.

आज छत्तीसगढ के हर जिले मे सूखे नशे गांजे का कारोबार मे तेजी से बढोतरी हो रही जहा नशे मे नवयुवक चाकू बाजी हत्या जैसे जघन्य अपराध के दलदल मे धस कर अपना जीवन बर्बाद कर रहे साथ ही दूसरे परिवारो का भी जीवन बर्बाद कर रहे और छत्तीसगढ मे अपराध दिन ब दिन बढ रहे वही छत्तीसगढ से लगे सभी प्रातो मे भाजपा की सरकार है तो कही न कही यह शंका है की अन्य प्रातो के भारतीय जनता पार्टी के नुमाइंदे और इस प्रदेश के बीजेपी कार्यकर्ता मिलीभगत कर इस नशे के कारोबार को बढाने का काम कर कर रही है और डा ध्रुव ने कहा की छत्तीसगढ जैसे शांत प्रदेश मे यह पहली घटना है की सरकार के नाक के नीचे बीजेपी किसान मोर्चा के नेता और भाजपा कार्यकर्ता अफीम जैसे नशे के पदार्थ का खेती कर रहे और यह एक दिन का काम नही इसे तैय्यार करने मे काफी समय लगे होगे तो क्या तब तक सरकार को इसकी भनक नही लगी ? यह उस क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और अधिकारियो के कार्यशैली पर भी प्रश्नचिन्ह लगा रहा डा ध्रुव ने ऐसे संबंधित अधिकारियो पर भी कडी से कडी कार्यवाही की मांग की है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here