Home छत्तीसगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष गृह ग्राम पहुच मार्ग की स्थिती दयनीय राहगीर हो...

जिला पंचायत अध्यक्ष गृह ग्राम पहुच मार्ग की स्थिती दयनीय राहगीर हो रहे हादसे का शिकार

0

संवाददाता अमनपथ राजूनाथ जोगी नगरी : नगरी ब्लाक का सबसे व्यस्त मार्ग साकरा से जैतपुरी की स्थिती दयनीय है सडक की कई वर्षो से मरम्मत नही हुआ जिसके चलते आज सडक मे जगह जगह बडे बडे गढ्ढे उभर आये सकरी मार्ग के चलते यहा आये दिन हादसे होते है ग्रामीणो की मांग पर सिर्फ मरहम लगाया जाता है जो घाव सूखने से पहले फिर से जख्मी हो जाते है ग्रामीणो मे अब क्षेत्र के जनप्रतिनिधियो के खिलाफ आक्रोश पनपने लगा है उल्लेखनिय है की नगरी ब्लाक का सबसे बडा ग्राम पंचायत साकरा ; उमरगाव , घठुला , बेलर , आमगाव , घुरावर ये प्रमुख पंचायते है जहा आवागमन का मुख्य मार्ग भी इन्ही पंचायतो से गुजरती है जहा से उडीसा , बस्तर , जाने का भी प्रमुख सडक है इसी सडक मे बस , टेक्सी , मालवाहक गाडियो के साथ छोटे छोटे स्कूली छात्र छात्राऐ भी सायकल से सफर करते है इन ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियो ने भी यहा सडक निर्माण के लिये कई बार मांग की मगर उनकी मागो को बजट का हवाला देते हुए बजट आने के बाद नये सडक की सडक निर्माण के अधिकारियो द्वारा आश्वासन दिये जाते थे और नये सडक चक्कर मे इन सडको का जीर्णोद्धार भी नही हो पाया जहा बजट आने के बाद क्षेत्र के ग्रामीण अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे विधानसभा चुनाव मे भाजपा की सत्ता और इस विधान सभा मे काग्रेस की विधायक बनने पर विकास की लेकर मायूसी छा गई वही पंचायत चुनाव आते ही क्षेत्र वासियो ने विकास को देखते हुए भाजपा समर्थित प्रत्याशियो को जीत दिलाई और जिला पंचायत का अध्यक्ष भी यही से बना मगर एक साल बीत जाने के बाद भी जिला पंचायत अध्यक्ष गृह ग्राम भुरसीडोगरी पहुच मार्ग देख ग्रामीणो मे जनप्रतिनिधियो के कार्य पर भी सवाल उठने लगा है

मरम्मत के नाम पर लीपापोती आज भी गढ्ढे जस के तस

बता दे इस मार्ग मे कभी मरम्मत कार्य नही हुए बारिश से रैन कट के चलते सडक का सोल्डर खाई बन गया सडक मे तीन से चार फीट गढ्ढे और अब सडक निर्माण विभाग द्वारा इस मार्ग पर मरम्मत की जा रही जो सडको मे जगह चयन कर गढ्ढो को पेच वर्क से भरा जा रहा वो भी अधूरा जिस जगह डामर का पेच वर्क हो रहा वही खाई ऐसे मे यह सडक मे हादसे और बढ जायेगे

सडक निर्माण विभाग के अधिकारीयो की लापरवाही उजागर

सडक निर्माण विभाग के अधिकारियो के लापरवाही का परिणाम आज आम ग्रामीण व स्कूली छात्र छात्राऐ भुगत रहे लोक निर्माण विभाग मे बकायदा मजदूरो की पोष्टीग होती है जिनका कार्य ही खराब सडको व रैन कट मे मिट्टी भरने के लिये होती है बारिश के चलते सडक किनारे झाडिया साफ करना और बारिश के चलते हुए गढ्ढो को मिट्टी मुरूम से भरना जहा शासन की ओर से इन्हे हर माह वेतन भी दिया जाता है मगर अधिकारियो के लापरवाही के चलते इन मजदूरो के भी हौसले बुलंद है जो कभी सडको मे ऐसे कार्य करते नजर नही आते विभाग के मजदूरो की भी अधिकारियो से ठसन कम नही

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here