Home छत्तीसगढ़ भाजपा द्वारा विभिन्न मंडलों में प्रशिक्षण वर्ग के लिए प्रभारियों की हुई...

भाजपा द्वारा विभिन्न मंडलों में प्रशिक्षण वर्ग के लिए प्रभारियों की हुई नियुक्ति

0

सुरेश मिनोचा मनेन्द्रगढ़ : भारतीय जनता पार्टी द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से मंडल प्रशिक्षण वर्ग प्रभारियों की घोषणा की गई है.भाजपा जिला अध्यक्ष चंपा देवी पावले द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले में नियुक्ति की गई है.जारी सूची के अनुसार जनकपुर मंडल में आशीष मजूमदार और हीरालाल यादव को जिम्मेदारी दी गई है। कोटाडोल मंडल में श्रीमती गौरी सिंह एवं पवन शुक्ला को वर्ग प्रभारी बनाया गया है। वहीं कुंवारपुर मंडल में जमुना पांडेय और फलेन्द्र चेरवा को दायित्व सौंपा गया है.

इसी तरह केल्हारी मंडल में संजय राय तथा आनंद गुप्ता को नियुक्त किया गया है.नागपुर मंडल में श्रीमती सरोज यादव और रामचरित द्विवेदी को जिम्मेदारी दी गई है.हसदेव मंडल में आशीष सिंह और श्रीमती प्रवीण सिंह को प्रशिक्षण वर्ग का प्रभारी बनाया गया है। मनेन्द्रगढ़ मंडल में राज कुमार वधावन तथा अरविंद अग्रवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। चिरमिरी मंडल में रामलाल साहू और मनोज जैन को नियुक्त किया गया है। वहीं खड़गवां मंडल में द्वारिका जायसवाल तथा श्रीमती सोनमती उरे को वर्ग प्रभारी बनाया गया है।

भाजपा जिला अध्यक्ष चंपा देवी पावले ने बताया कि पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के माध्यम से पार्टी के कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, नीतियों और कार्यपद्धति की जानकारी दी जाएगी.प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक रूप से और अधिक मजबूत बनाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि वे समाज और राष्ट्रहित में बेहतर ढंग से कार्य कर सकें.उन्होंने सभी नियुक्त प्रभारियों से अपेक्षा की है कि वे अपने-अपने मंडलों में प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित कर पार्टी संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here