Home छत्तीसगढ़ विकास के धारा में एक और कढ़ी जुड़ी,नगर पंचायत नगरी को मिली...

विकास के धारा में एक और कढ़ी जुड़ी,नगर पंचायत नगरी को मिली एक और सौगात

0

संवाददाता अमनपथ राजूनाथ जोगी नगरी : छतीसगढ़ के सुप्रसिद्ध कवि स्व सुरेंद्र दुबे ने प्रदेश के एक मुक्ति धाम की सुंदरता को देखकर उसके तारीफ में कसीदे पढ़े थे तो छतीसगढ़ के हर क्षेत्र का यह सपना था कि ऐसा ही मुक्तिधाम उनके क्षेत्र में भी हो।अब यही सपना साकार होने जा रहा है नगरी नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 1 के डमकादिहि स्थित मुक्तिधाम में।नगरी नगर पंचायत में जब बलजीत छाबड़ा ने अध्यक्ष की कुर्सी संभाली है तब से नित नए विकास कार्यो की सौगात नगर पंचायत को मिल रही है।अब इसी कड़ी में नगर पंचायत नगरी के डमकाडीहि में मुक्तिधाम के विकास के लिए 28 लाख की एक नई स्वीकृति प्राप्त हुई है।इस सौगात से जहां मुक्तिधाम के सौंदर्यीकरण व पाथवे निर्माण सहित विकास कार्य होंगे वही आम जनों को अब अपने परिजनों के अंतिम क्रियाकर्म के लिए व्यवस्थित और उन्नत मुक्तिधाम की सुविधा प्राप्त होगी।

वार्ड पार्षद राजा पवार,देवचरण ध्रुव की प्रमुख मांग को अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा व उपाध्यक्ष विकास बोहरा लोक निर्माण विभाग के सभापति अश्विनी निषाद के प्रयास को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, व उपमुख्यमंत्री अरुण साव की अनुशंसा मिली और नगरी नगर के उत्कृष्ट कार्यो में एक और कढ़ी जुड़ गई।शासन द्वारा दिये गए इस सौगात से नगर में हर्ष का माहौल है और नगर पंचायत नगरी की वर्तमान टीम की भूरी भूरी प्रशंसा हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here