Home छत्तीसगढ़ जिला रोजगार कार्यालय गरियाबंद में 18 मार्च को प्लेसमेंट कैंप

जिला रोजगार कार्यालय गरियाबंद में 18 मार्च को प्लेसमेंट कैंप

0

राधेश्याम सोनवानी गरियाबंद, 11 मार्च 2026:  छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग तथा संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण रायपुर के निर्देशानुसार जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र गरियाबंद द्वारा में 18 मार्च 2026 को प्रातः 11ः00 बजे से दोपहर 03ः00 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इस कैम्प के माध्यम से निजी प्रतिष्ठानों में रिक्त पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जाएगी।

जिला रोजगार अधिकारी अंजुम अफरोज ने बताया कि प्लेसमेंट कैम्प में अपोलो फार्मेसीज लिमिटेड मोवा रायपुर तथा एनआईआईटी लिमिटेड भिलाई-दुर्ग में फार्मासिस्ट, सहायक फार्मेसी तथा एक्सिस बैंक एवं रिलेशनशिप मैनेजर के कुल 35 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक, डी-फार्मा अथवा बी-फार्मा निर्धारित की गई है। इच्छुक आवेदकों अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो तथा समस्त शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता से संबंधित अंकसूची एवं प्रमाण पत्र की मूल प्रति तथा छायाप्रति लेकर निर्धारित तिथि, स्थान और समय पर उपस्थित होकर प्लेसमेंट कैम्प का लाभ उठा सकते है। इच्छुक अभ्यर्थी ई-रोजगार पोर्टल अथवा छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन भी कर सकते हैं। प्लेसमेंट कैम्प से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र गरियाबंद के कार्यालयीन दूरभाष क्रमांक 07706-241269 अथवा मोबाइल नंबर 93295-59607 पर संपर्क कर सकते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here