राधेश्याम सोनवानी गरियाबंद : छ. ग. सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ एवं छ. ग. समर्थन मूल्य धान खरीदी कम्प्यूटर ऑपरेटर संघ के प्रांतीय टीम ने सहकारिता मंत्री केदार कश्यप एवं छ. ग. राज्य विपणन संघ मार्कफेड के प्राधिकृत अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी से लंबित मांगों को लेकर की मुलाक़ात
प्रदेश कर्मचारी संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने आज सहकारिता मंत्री से सौजन्य मुलाकात कर कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों एवं समस्याओं से अवगत कराया। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि लंबे समय से कर्मचारियों की कई महत्वपूर्ण मांगें लंबित हैं, जिनके समाधान की अपेक्षा कर्मचारी वर्ग कर रहा है।
प्रतिनिधिमंडल ने सहकारिता मंत्री एवं प्राधिकृत अध्यक्ष मार्कफेड को ज्ञापन सौंपते हुए प्रमुख रूप से सेवा शर्तों में सुधार, धान की सुखत में प्रावधान,लंबित वेतन/भत्तों के भुगतान, कम्प्यूटर ऑपरेटर कर्मचारियों से संबंधित वेतन विसंगति के समाधान तथा अन्य विभागीय मुद्दों पर शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह किया। साथ ही हड़ताल के दौरान हुवे समस्त कार्यवाही को शून्य करने हेतु निवेदन किया।
सहकारिता मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि कर्मचारियों की जायज़ मांगों पर सकारात्मक विचार कर यथाशीघ्र समाधान की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
प्रदेश कर्मचारी संगठन ने उम्मीद जताई कि छ. ग. सरकार सहकारी कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए जल्द ही ठोस निर्णय लेगी।
इस अवसर पर छ. ग. सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ से ईश्वर श्रीवास महासचिव, प्रमोद यादव जिलाध्यक्ष एवं छ. ग. समर्थन मूल्य धान खरीदी कम्प्यूटर ऑपरेटर संघ से प्रदेश अध्यक्ष ऋषिकांत मोहरे, सरंक्षक संतोष साहू, सचिव मोहन डहरिया, पुरुषोत्तम बरेठ जिलाध्यक्ष सक्ति, घुराऊ राम सिन्हा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।



