Home छत्तीसगढ़ गरियाबंद पुलिस की यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्यवाही पिछले एक सप्ताह...

गरियाबंद पुलिस की यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्यवाही पिछले एक सप्ताह में कुल 43 ‘‘ड्रंक एंड ड्राइव’’ शराब पीकर गाड़ी चलाने वालो पर न्यायालयीन प्रकरण दर्ज किया गया

0
मालवाहक वाहनों का उपयोग सवारी ढोने पर न करें, यातायात नियमों के तहत ही जा रही है, कार्यवाही

राधेश्याम सोनवानी गरियाबंद :  गरियाबंद पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के दिशा-निर्देश में जिले में सुरक्षित यातायात व्यवस्था और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पिछले एक सप्ताह से गरियाबंद पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस कार्यवाही के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले एवं शराब सेवन कर वाहन चलाने वालों के विरूद्ध 43 प्रकरणों में ड्रंक एंड ड्राइव के तहत अर्थदण्ड की कार्यवाही किया गया। इसी प्रकार माल वाहक वाहनों में सवारी बैठा कर वाहन चलाने वालां के विरूद्ध कार्यवाही के साथ समझाई दिया गया।गरियाबंद पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, मालवाहक वाहनों का उपयोग सवारी ढोने के लिए न करें और नशे की हालत में वाहन चलाकर अपनी व दूसरों की जान जोखिम में न डालें। पुलिस का यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here