Home छत्तीसगढ़ पदोन्नति आदेश जल्द करें जारी, नहीं तो कार्यालय का होगा घेराव

पदोन्नति आदेश जल्द करें जारी, नहीं तो कार्यालय का होगा घेराव

0

महासमुंद :शुक्रवार को छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन जिला इकाई ने जिला अध्यक्ष ईश्वर चंद्राकर के नेतृत्व में जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे से मुलाकात की। इस दौरान प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक की पदोन्नति सहित पांच बिन्दुओं का मांग पत्र सौंपा। मांगपत्र में संघ ने बताया कि रायपुर संभाग के सभी जिला में पदोन्नति सूची जारी हो गई है। जिले का भी पदोन्नति आदेश शीघ्र जारी करने एवं नहीं हुआ तो सभी ब्लॉक अध्यक्ष से प्राप्त प्रस्ताव अनुरूप जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव किए जाने की बात कही। प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सिराज बक्श, जिला सचिव विनय कुमार यादव, ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश बघेल, सचिव लव निर्मलकर, कोषाध्यक्ष आत्माराम साहू, भूपेंद्र दीवान, विष्णु जागृति सहित फेडरेशन के पदाधिकारी एवं सदस्यगण मौजूद थे।

ईश्वर चंद्राकर ने बताया कि महासमुंद जिला में प्राथमिक शाला के लगभग 70 से अधिक पद रिक्त है प्रदेश के बहुत से जिला एवं रायपुर संभाग के महासमुंद को छोड़कर सभी जिला में पदोन्नति हो गई है इसे ध्यान में रखते हुए सभी रिक्त पदों पर तत्काल पदोन्नति करने की मांग की गई है। इस मांग पर जिला शिक्षा अधिकारी ने प्रतिनिधि मंडल को जानकारी देते हुए बताया कि पदोन्नति की प्रकिया जारी है जल्द डीपीसी कराकर एक सप्ताह के भीतर काउंसलिंग की प्रकिया के साथ प्रधान पाठक पद पर पदोन्नति आदेश जारी कर दिया जायेगा। इसके अलावा सत्र 2024-25 का परीक्षा अनुमति आदेश के संबंध में भी जल्द अनुमति आदेश जारी करने, कुछ सहायक शिक्षको का सविलियन आदेश अब तक जारी नहीं हुआ है के सन्दर्भ में जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि इस प्रकिया को उच्च स्तर पर मार्गदर्शन लेकर तत्काल आदेश जारी करवाने का प्रक्रिया जारी है। आगे श्री चंद्राकर ने मांग पर चर्चा करते हुए कहा कि कलेक्टर के आदेश पर विगत अगस्त माह में बनी जांच समिति द्वारा 15 दिवस के भीतर जाँच पूरी कर रिपोर्ट और कार्यवाही का आदेश में उल्लेख है उस पर क्या कार्यवाही हुई इस विषय पर जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि जांच समिति के पदाधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही कर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का निर्देश जारी किया जाएगा। आगे भीषण गर्मी के चलते शाला समय प्रातः काल में किए जाने की मांग की भी चर्चा की गई। श्री चंद्राकर और प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सिराज बक्श ने जानकारी देते हुए बताया कि संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने आज सभी बिंदुओं पर जिला शिक्षा अधिकारी से विस्तृत चर्चा की तथा सभी मांगो पर त्वरित कार्यवाही करने का भरोसा जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा दिलाया गया है 25 मार्च तक अगर सहायक शिक्षको की प्राथमिक शाला प्रधान पाठक के पद पर पदोन्नति आदेश जारी नहीं होने एवं सभी बिंदुओं पर कार्यवाही नहीं होता है तो 26 मार्च 2026 को फेडरेशन जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव किया जायेगा।

आज की चर्चा में प्रमुख रूप से जिला सचिव विनय कुमार यादव बागबाहरा ब्लाक अध्यक्ष प्रकाश बघेल ब्लाक कोषाध्यक्ष आत्माराम साहू ब्लॉक सचिव लव निर्मलकर जिला पदाधिकारी विष्णु जागृति, भूपेंद्र दीवान महेश्वर निषाद अनिल कुमार चंद्राकर विजय व्यवहार सहित बड़ी संख्या में फेडरेशन के जिला ब्लॉक पदाधिकारी सहित सदस्यगण मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here