महासमुंद: शुक्रवार कल पिथौरा रेस्ट हाउस में किसान कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। नवनियुक्त किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्षों एवं प्रदेश पदाधिकारियों की प्रथम बैठक संपन्न हुई। बैठक में क्षेत्र के किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मानिक साहू मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से उठाते हुए कहा कि क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती, सिंचाई की परेशानी और कृषि से जुड़े अन्य मुद्दों को लेकर संगठन सक्रिय रूप से काम करेगा।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं से अवगत कराया और किसानों की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने तथा उनके समाधान के लिए संयुक्त रूप से प्रयास करने की बात कही।बैठक संभाग प्रभारी दीपक पांडेय, प्रदेश उपाध्यक्ष जागेंद्र पांडेय, फनीश दुबे, विशेष अतिथि एवं जिला अध्यक्ष मानिक साहू की अध्यक्षता मे नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों से संगठन को मजबूत करने और किसानों के हित में निरंतर काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसान कांग्रेस किसानों की आवाज को मजबूती से उठाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष करती रहेगी। बैठक में संगठनात्मक मजबूती, किसानों की समस्याओं के समाधान और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई।बैठक मे उपस्थित ब्लॉक अध्यक्ष केशव साव बसना,वीरेंद्र प्रधान साकरा,दिनेश कालसा पिथौरा, फारम पटेल भवरपुर, भगत पटेल छुहिपाली,शंकर पटेल पटेवा, दिलीप साहू सरायपाली, डिगेश्वर सत्यम महासमुंद ग्रामीण, नवदीप चंद्राकर,बुधेलाल, केशव चौधरी,महेंद्र साहू, ओमप्रकाश चक्रधारी, अशोक ठाकुर, देवसिंह चक्रधारी,योमेश सिन्हा, रूपचंद,रेशम देवेंद उपस्थित रहे।



