Home मनोरंजन अनिल कपूर ने क्यों ठुकराई थी Dhurandhar 2? पार्ट 3 को लेकर...

अनिल कपूर ने क्यों ठुकराई थी Dhurandhar 2? पार्ट 3 को लेकर एक्टर ने कही ये बात

0

नई दिल्ली : धुरंधर 2025 की सबसे सफल और चर्चित फिल्मों में से एक रही। इस फिल्म में नजर हर एक एक्टर ने सुर्खियां बटोरीं और अब इसके दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। इस बीच हाल ही में अनिल कपूर ने खुलासा किया कि उन्हें धुरंधर 2 में कैमियो के लिए ऑफर किया गया था लेकिन उन्होंने इसे इनकार कर दिया।

क्यों ठुकराया ये ऑफर?एक्टर अनिल कपूर ने हाल ही में बताया कि डायरेक्टर आदित्य धर ने उनसे ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में एक कैमियो रोल के लिए संपर्क किया था। हालांकि, एक्टर ने कहा कि उन्हें पहले से तय कमिटमेंट्स की वजह से यह ऑफर ठुकराना पड़ा।

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव दिल्ली 2026 के पहले दिन, ‘द एजलेस रिबेल: रीराइटिंग द रूल्स ऑफ स्टारडम’ नाम के अपने सेशन के दौरान इस बारे में और जानकारी देते हुए एक्टर ने कहा, ‘हां, आदित्य ‘धुरंधर 2’ के लिए मेरे पास आए थे। वह चाहते थे कि मैं फिल्म में एक छोटा सा कैमियो करूं। लेकिन आज मैं जो कुछ भी हूं, वह अपने प्रोफेशनलिज्म और अपनी कमिटमेंट की वजह से हूं। यह बहुत जरूरी है-सिर्फ टैलेंट आपको वह नहीं बना सकता जो आप आज हैं’।

उन्होंने आगे कहा, ‘उस समय, मैंने वे तारीखें पहले ही किसी दूसरे फिल्ममेकर को दे दी थीं। मैंने आदित्य से कहा, ‘मुझे यह कैमियो करना बहुत पसंद आता, लेकिन मैं पहले ही कमिटेड हूं।’ वह अब यह फिल्म रिलीज कर रहे हैं, और यह एक शानदार फिल्म है। यह मेरा नुकसान है, लेकिन कोई बात नहीं’।

‘धुरंधर 3’ के बारे में क्या बोले एक्टरएक्टर को उम्मीद थी कि भविष्य में कभी-न-कभी उन्हें आदित्य के साथ काम करने का मौका जरूर मिलेगा। आखिर में, जब उनसे पूछा गया कि क्या वह ‘धुरंधर 3’ (Dhurandhar 2) करेंगे, तो एक्टर ने कहा, ‘मुझे लगता है कि मैं कुछ नया करूंगा’।

‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और सारा अर्जुन मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 19 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इस बीच, अनिल आखिरी बार ‘सूबेदार’ में नजर आए थे। यह फिल्म अभी Prime Video पर स्ट्रीम हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here