Home क्रिकेट अभिषेक शर्मा को पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने बताया रास्कल, बोले – फाइनल...

अभिषेक शर्मा को पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने बताया रास्कल, बोले – फाइनल में उनकी बल्लेबाजी…

0

नई दिल्ली :  भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुछ खास नहीं कर सके। आईसीसी टी20 रैंकिंग में पहले स्थान पर होने की वजह से शर्मा से काफी उम्मीदें थीं लेकिन उन्होंने फाइनल से पहले मात्र एक अर्धशतक लगाया था।

हालांकि, अभिषेक न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबले में अपनी पुरानी लय में दिखाई दिए थे और 18 गेंदों पर अर्धशतक लगाया था। अब उनको लेकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर ब्रैड हैडिन ने बड़ा बयान दिया है।

हैडिन ने अभिषेक शर्मा की खूब तारीफ की लेकिन उन्होंने शर्मा को मजाक में रास्कल बताया। हैडिन का मानना है कि अभिषेक पूरे वर्ल्ड कप में फ्लॉप रहे थे लेकिन जब सबसे बड़ा मैच यानी फाइनल आया, तो उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की। बता दें कि बाएं हाथ के बल्लेबाज ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में 21 गेंदों पर 52 रनों की पारी खेली थी। ऐसे में हैडिन ने उन्हें बड़े मैचों का खिलाड़ी बताया है।

ब्रैड हैडिन ने अभिषेक शर्मा को बताया रास्कल

ब्रैड हैडिन ने अभिषेक की तारीफ करते हुए कहा, “मैं अभिषेक शर्मा का बहुत बड़ा फैन हूं और पूरे टूर्नामेंट में उनके खराब फॉर्म को लेकर बात हुई। ग्रुप मैचों में लगातार वे कई बार जीरो पर आउट हुए, जिसके बाद लगा कि वे दबाव में हैं। हालांकि, बड़े मौकों पर ऐसे ही खिलाड़ियों की जरूरत होती है क्योंकि वे जोखम उठाने से पीछे नहीं हटते हैं। अभिषेक भले ही शुरू के मैचों में फ्लॉप हो गए लेकिन फाइनल जैसे मैच में वे रास्कल बन गए। अभिषेक यही करते हैं, वे इस तरह से बल्लेबाजी करते हैं ताकि विपक्षी टीम दबाव में आ जाए और फाइनल में उन्होंने ऐसा ही किया।”

बेहतर टीम फाइनल जीती: हैडिन

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज ने न्यूजीलैंड को फाइनल में पहुंचने के लिए बधाई दी। उन्होंने अभिषेक शर्मा को भी मजाकिया अंदाज में रास्कल यानी बदमाश कहा। विलो टॉक क्रिकेट पर बात करते हुए हैडिन ने कहा, “न्यूजीलैंड ने फाइनल में पहुंचकर एक बार फिर से शानदार प्रदर्शन किया है। न्यूजीलैंड की पूरी टीम फॉर्म में थी। टिम सीफर्ट और फिन एलन जिस तरह की फॉर्म में थे, उससे लग रहा था कि सबकुछ उनके पक्ष में जा रहा था। हालांकि, वे आखिरी बाधा पार करने में असफल रहे और बेहतर टीम ने वर्ल्ड कप अपने नाम कर लिया।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here