Home देश मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में 21 मार्च तक बारिश और...

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में 21 मार्च तक बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट…

0

लखनऊ मौसम केंद्र के अनुसार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के कारण रुक-रुक कर हल्की बारिश पड़ रही हैं. मौसम विभाग ने बताया कि 16 मार्च तक इस तरह का मौसम रहने का अनुमान है, इसके बाद 17 और 18 मार्च को मौसम के शुष्क रहेगा, जिससे तापमान में मामूली वृद्धि हो सकती है.

19 मार्च से फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ:- मौसम विभाग के अनुसार 19 मार्च से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा. जिसके प्रभाव से पश्चिमी उत्तर प्रदेश से शुरू होकर 21 मार्च तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश पड़ सकती है.

इन जिलों में बारिश की संभावना:- आईएमडी के अनुसार ने गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, हापुड़, गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, शामली और सहारनपुर जिलों तथा आसपास के क्षेत्रों में बिजली गिरने के साथ हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छीटें पड़ने का पूर्वानुमान जताया है.

40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं:- आईएमडी के अनुसार कई हिस्सों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. इसके साथ गरज के साथ छीटें पड़ने और बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की है. पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here