
एम सी बी मनेंद्रगढ़ :शासन की जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की व्यवस्थित सप्लाई करने हेतु शासन की mvs प्रोजेक्ट योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों को पर्याप्त पानी मिल सके इस हेतु पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है , चैनपुर mvs project मनेंद्रगढ़ अंतर्गत कार्य किया जा रहा है।किंतु मैनेजर यशवंत की मनमानी से किसानों के विरोध के बावजूद कठौतिया तिराहे से पानी की पाइपलाइन किसानों के खेतों के बीचो-बीच से ले जाई जा रही है जिसका किसान भारी विरोध कर रहे हैं। शंकरगढ़ निवासी राघव प्रताप सिंह रेलवे लाईन के इस ओर व लाईन के उस पार सुखनंदन तिर्की के खेतों में बीचो-बीच मना करने के बावजूद पाइपलाइन बिछाने का कार्य प्रारंभ किया गया, एक तिहाई से ज्यादा खेतों की खुदाई कर पाइपलाइन बिछा दी गई व खेत के मालिक से कहा गया कि हमें परमिशन मिला है पाइपलाइन बिछाने का।


वही कृषक के द्वारा भी भारी विरोध किया गया किसान का कहना है कि
चोरी छिपे मनमाने तरीके से जेसीबी मशीन द्वारा गड्ढा खोदकर जल पाइपलाइन को बिछाया जा रहा है जिसके कारण बरसात में जमीन धंस जाएगी वह हमें कृषि कार्य से वंचित होना पड़ेगा व हम फसलें नहीं उगा सकेंगे जिससे हमें अपूर्णीय क्षति होगी। पाइपलाइन बिछाने से हमारे बहरा खेत को बर्बाद कर दिया गया है किसानों ने मांग की है कि कार्य पर तत्काल प्रतिबंध लगाकर बरहा खेत पर लगे पाइपलाइन को उखाड़ कर अन्यत्र स्थान पर ले जावें व किसानों को उनके खेत में हुए नुकसान की भरपाई हेतु दो-दो लाख रुपये क्षतिपूर्ति दिया जावे।


पानी की पाईप लाईन को बिछाना हमारे खेतों के लिए नुकसानदायक है व हम इसका विरोध करते हैं। किसानों ने अपनी खेतिहर जमीन को बचाने के लिए कार्यालय कलेक्टर एमसीबी व मनेंद्रगढ़ थाने में उक्त कार्य को रोकने के लिए आवेदन दिया है किंतु आवेदन देने के उपरांत भी खेतों से पाइपलाइन को नहीं निकाला गया है, वहीं कृषक ने कहा कि उक्त खुदाई के उपरांत नीचे से पूरे पत्थर निकल आ रहे हैं जिससे हमारे खेतों को भारी नुकसान पहुंच रहा है अतः हम शासन से निवेदन करते हैं कि उक्त पाइपों को हमारे खेतों से तत्काल निकलवा कर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करें।



