असम विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी कर दी है. इसमें कुल 88 नाम शामिल हैं. इस सूची में मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा का नाम भी प्रमुख रूप से शामिल है, जो एक बार फिर चुनावी मैदान में उतरेंगे. पार्टी ने अनुभव और संगठनात्मक संतुलन को ध्यान में रखते हुए कई पूर्व सांसदों को भी टिकट दिया है.
जारी लिस्ट के अनुसार अश्विनी राय सरकार, धुबरी से उत्तम प्रसाद, बिरसिंग जरूआ से माधवी दास, गोलपारा पश्चिम से पबित्र राभा और दुधनई से टंकेश्वर राभा को टिकट दिया है. वहीं, अभयपुरी से भूपेन रॉय, बिजनी से अरूप कुमार डे, भवानीपुर-सोरभोग से रंजीत कुमार दास, मंडिया से बादल चंद्र आर्य, चमरिया से ज्योत्स्ना कलिता और बोको-चायगांव से राजू मेच को उम्मीदवार बनाया गया है.
कहां से लड़ेंगे CM हिमंता
असम में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा जालुकबारी सीट से चुनाव लड़ेंगे. पार्टी ने अन्य सीटों पर भी अपने उम्मीदवारों का ऐलान किया है, जिसमें पलासबारी से हिमांशु शेखर बैश्य, रंगिया से भबेश कलिता, कमलपुर से दिगंत कलिता, दिसपुर से प्रद्युत बोरदोलोई, नई गुवाहाटी से दिप्लु रंजन सरमा और गुवाहाटी सेंट्रल से विजय कुमार गुप्ता को टिकट दिया गया है. इसके अलावा बरखेत्री से नारायण डेका, नलबाड़ी से जयंत मल्ल बरुआ, तिहू से चंद्रमोहन पाटोवारी, तामुलपुर से बिस्वजीत देइमारी, गोरेस्वर से विक्टर कुमार दास, टांगला से बिकन चंद्र डेका और सिपाझार से डॉ. परमानंद राजबंशी को भी भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है.
जागीरोड से पीयूष हाजरिका प्रत्याशी घोषित
BJP ने मंगलदाई से नीलिमा देवी, जागीरोड से पीयूष हाजरिका, मोरीगांव से रमा कांत देवरी, ढिंग से डॉ. मुकुट कुमार देबनाथ, सामागुरी से अनिल सैकिया, बरहमपुर से जीतू गोस्वामी, नौगांव-बतद्रबा से रूपक सरमा, राहा से शशि कांत दास और होजाई से शिलादित्य देव को प्रत्याशी घोषित किया है. वहीं, लामडिंग से सिबू मिश्रा, ढेकियाजुली से अशोक सिंघल, बरछला से रितु बरन सरमा, रंगापारा से कृष्ण कमल तांती, नदुआर से पदम हाजरिका, बिश्वनाथ से पल्लब लोचन दास और बेहाली से मुनींद्र दास BJP के उम्मीदवार बने हैं.
बिहपुरिया से भूपेन कुमार बोरा होंगे कैंडिडेट
भारतीय जनता पार्टी ने गोहपुर से उत्पल बोरा, बिहपुरिया से भूपेन कुमार बोरा, रोंगोनदी से ऋषिराज हाजरिका, लखीमपुर से मानब डेका, ढकुआखाना से नबा कुमार दलेई, धेमाजी से डॉ. रनोज पेगु, जोनाई से भुबन पेगु, सदिया से बलिन चेतिया, डुम डुमा से रूपेश गोवाला, मार्घेरिटा से भास्कर शर्मा, डिगबोई से सुरेन फुकन, माकुम से संजय किशन, तिनसुकिया से पुलक गोहाई, चबुआ-लाहोवाल से बिनोद हाजरिका, डिब्रूगढ़ से प्रशांत फुकन, खोवांग से चक्रधर गगोई और दुलियाजान से रामेश्वर तेली को कैंडिडेट घोषित किया है.
जोरहाट से हितेंद्र नाथ गोस्वामी लड़ेंगे चुनाव
वहीं लिंगखोंग से बिमल बोरा, नाहरकटिया से तरंग गगोई, सोनारी से धर्मेश्वर कोवर, माहमोरा से सुरुज दिहिंगिया, डीमो से सुशांत बरगोहांई, नाजिरा से मयूर बरगोहांई, माजुली से भुबन गाम, जोरहाट से हितेंद्र नाथ गोस्वामी, मरियानी से रूपज्योति कुर्मी, तिताबोर से धीरज गोवाला, गोलाघाट से अजंता नेओग, डेरगांव से मृदुल कुमार दत्ता, खुमताई से मृणाल सैकिया, सरूपधार से विश्वजीत फुकन, बोकाजान से सूर्य रोंगफार और हावड़ाघाट से लुन्सिंग टेरोन को BJP ने प्रत्याशी बनाया है.
सिलचर से डॉ. राजदीप रॉय को BJP का टिकट
BJP ने दीफू से निसो टेरांगपी, रोंगखांग से डॉ. तुलीराम रोंगहांग, अमरी से डॉ. हाबे टेरोन, हाफलोंग से रूपाली लंग्थासा, लखीपुर से कौशिक राय, उधारबोंद से राजदीप गोआला, काटिगोरा से कमलाख्य डे पुरकायस्थ, बोरखोला से किशोर नाथ, सिलचर से डॉ. राजदीप रॉय, धोलाई से अमिय कांति दास, हैलाकांडी से डॉ. मिलन दास, करीमगंज उत्तर से सुब्रत भट्टाचार्य, पाथरकांडी से कृष्णेंदु पॉल और रामकृष्ण नगर से बिजय मालाकार को टिकट दिया है.



