Home छत्तीसगढ़ “हर घर नल से जल” ने बदली जिंदगी: फुलझर की अनीता सिंह...

“हर घर नल से जल” ने बदली जिंदगी: फुलझर की अनीता सिंह बनीं बदलाव की मिसाल

0

एमसीबी : जिले के भरतपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत फुलझर में जल जीवन मिशन ने ग्रामीण जीवन की तस्वीर ही बदल दी है। कभी स्वच्छ पेयजल के लिए रोजाना लंबी दूरी तय करने को मजबूर रहने वाले ग्रामीण अब अपने घरों में ही शुद्ध पानी की सुविधा का लाभ उठा रहे हैं। इस बदलाव की जीती-जागती मिसाल हैं फुलझर की अनीता सिंह, जिनकी जिंदगी इस योजना से पूरी तरह बदल गई है।

अनीता सिंह बताती हैं कि पहले उन्हें कुएं और हैंडपंप से पानी लाने के लिए काफी दूर जाना पड़ता था, जिसमें समय और मेहनत दोनों ही अधिक लगते थे। कई बार पानी की गुणवत्ता भी संतोषजनक नहीं होती थी, जिससे स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बनी रहती थीं। लेकिन “हर घर नल से जल” योजना लागू होने के बाद अब उनके घर में ही स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध है, जिससे उनका दैनिक जीवन काफी आसान हो गया है।
इस सुविधा से न केवल समय की बचत हो रही है, बल्कि परिवार के स्वास्थ्य में भी सुधार देखने को मिला है। अनीता सिंह ने इस बदलाव के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना गांव के विकास और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक बड़ा कदम है।

जल जीवन मिशन के तहत किए जा रहे कार्य ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत कर रहे हैं और लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बना रहे हैं। फुलझर गांव में आई यह सकारात्मक बदलाव की कहानी इस बात का प्रमाण है कि योजनाओं का सही क्रियान्वयन किस तरह आमजन के जीवन में वास्तविक परिवर्तन ला सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here