Home छत्तीसगढ़ किरंदुल में सुन्नी मदीना मस्जिद में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई ईद-उल-फितर,...

किरंदुल में सुन्नी मदीना मस्जिद में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई ईद-उल-फितर, अमन-चैन की दुआएं मांगीं

0

एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाड़ा : किरंदुल क्षेत्र में स्थित सुन्नी मदीना मस्जिद में ईद-उल-फितर का त्योहार बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही छोटे-बड़े, बुजुर्ग और युवा नए-नए कपड़े पहनकर, इत्र लगाकर मस्जिद पहुंचे, जहां ईद की नमाज अदा की गई।

मौलाना इकबाल रज़ा ने नमाज पढ़ाई और मुल्क में अमन, चैन व सुकून की दुआएं मांगीं। नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कब्रिस्तान जाकर अपने बुजुर्गों के लिए मगफिरत की दुआएं कीं। इसके बाद सभी ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद मुबारकबाद दी।

इस अवसर पर किरंदुल छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के राजेंद्र सक्सेना, रामकृष्ण बैरागी, बबलू शर्मा और एस.एच. अजहर ने मस्जिद पहुंचकर मुस्लिम समुदाय को ईद की बधाई दी।रमजान-उल-मुबारक के रोजे पूरे करने के बाद मुस्लिम समुदाय ‘मीठी ईद’ के नाम से प्रसिद्ध ईद-उल-फितर मनाते है। पूरे दिन सेवइयों का दौर चलता रहता है। लोग अपने सगे-संबंधियों के घर जाकर मीठी सेवइयों का लुत्फ उठाते हैं। इस त्योहार में मुस्लिम समुदाय विशेष रूप से गरीब और बेसहारा लोगों की मदद करते है। फितरा और जकात निकालकर यह सुनिश्चित किया जाता है कि कोई भी गरीब मायूस न हो और सभी बच्चे ईद की खुशियां मना सकें।

मौके पर सुन्नी मदीना मस्जिद के नायब सदर अनवर हुसैन शेख, नजमुल हक, सेक्रेटरी नायब सेक्रेटरी फारूक रजा, खजांची आदिल खान, गुलाम अहमद अली, आसिफ सिद्दीकी, शेख आजाद, बाची खान, इमरान खान, शब्बीर हुसैन, सिराज खान सैयद हुसैन सहित मुस्लिम समुदाय के तमाम लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here