Home छत्तीसगढ़ नगरी का हाई स्कूल मैदान अब रोशनी से जगमग — अध्यक्ष बलजीत...

नगरी का हाई स्कूल मैदान अब रोशनी से जगमग — अध्यक्ष बलजीत छबड़ा के प्रयास से अंधेरे पर लगा पूर्ण विराम”

0

संवाददाता अमनपथ राजूनाथ जोगी नगरी: नगर पंचायत नगरी के वार्ड क्रमांक 7 स्थित हाई स्कूल खेल मैदान, जो वर्षों से रात के घने अंधेरे और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों के लिए जाना जाता था, आज पूरी तरह से बदल चुका है। नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छबड़ा के विशेष प्रयासों से यहां 4 हाई मास्ट लाइट लगाए जाने के बाद अब यह मैदान दूधिया रोशनी से चमक उठा है।जहां पहले रात होते ही सन्नाटा और डर का माहौल बन जाता था, वहीं अब शाम ढलते ही मैदान में रौनक देखने को मिल रही है। बच्चे, युवा, बुजुर्ग—सभी अपने परिवार के साथ यहां मॉर्निंग और ईवनिंग वॉक के साथ-साथ खेल गतिविधियों का आनंद लेते नजर आ रहे हैं।

अध्यक्ष बलजीत छबड़ा का यह सपना था कि उनके कार्यकाल में नगर के प्रमुख स्थानों पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था हो, जिससे असामाजिक तत्वों पर लगाम लगे और आम नागरिक सुरक्षित महसूस करें। इसी सोच के साथ उन्होंने केवल हाई स्कूल मैदान ही नहीं, बल्कि नगर के अन्य अंधेरे क्षेत्रों में भी हाई मास्ट लाइट स्थापित कर एक नई मिसाल पेश की है।

वार्ड क्रमांक 2 जंगलपारा स्थित स्कूल परिसर, पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा के पास, नगर के प्राचीन राजाबाड़ा अटल परिसर, वार्ड क्रमांक 13 तथा वार्ड 12 रावणभाठा जैसे स्थानों पर भी हाई मास्ट लाइट लगाकर अंधेरे को दूर किया गया है। इसके अलावा नगर के वार्ड क्रमांक 15 में नगर की आराध्य देवी शीतला माता मंदिर परिसर में भी नवरात्रि पूर्व प्रकाश व्यवस्था कर श्रद्धालुओं के लिए एक भव्य और दिव्य वातावरण तैयार किया गया है।

इस पहल से न केवल नगर की सुंदरता बढ़ी है, बल्कि सुरक्षा और स्वास्थ्य के प्रति लोगों में जागरूकता भी आई है। पहले जहां लोग मुख्य सड़क पर व्यस्त यातायात के बीच वॉक करने को मजबूर थे और दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता था, वहीं अब हाई स्कूल मैदान एक सुरक्षित विकल्प बनकर उभरा है।

कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत के उपाध्यक्ष विकास बोहरा, लोक निर्माण विभाग सभापति अश्वनी निषाद, स्वास्थ्य विभाग सभापति शंकर देव, राजस्व सभापति विनीता कोठारी वार्ड क्रमांक 7 की पार्षद जलेश्वरी साहू जयंती टुकेश्वरी साहू अंबिका ध्रुव डागेश्वरी साहू यशकरण पटेल राजा पवार सहित कई जनप्रतिनिधियों और पार्षदों की उपस्थिति में विधिवत पूजा-अर्चना कर हाई मास्ट लाइट का शुभारंभ किया गया।
आज यह मैदान केवल एक खेल का मैदान नहीं, बल्कि नगर के विकास, सुरक्षा और उज्जवल भविष्य का प्रतीक बन चुका है। नगरवासियों में इस कार्य को लेकर खासा उत्साह है और वे खुलकर अध्यक्ष बलजीत छबड़ा की सराहना कर रहे हैं।
निश्चित ही यह पहल नगरी के विकास की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here