Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता, 3 IED बरामद कर किए...

छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता, 3 IED बरामद कर किए नष्ट

0

सुकमा : जगरगुंडा, शनिवार को 226 बटालियन के सतर्क जवानों ने जगरगुंडा-नरसापुरम मार्ग पर माओवादियों द्वारा लगाए गए तीन शक्तिशाली आईईडी (IED) का पता लगाकर और उन्हें नष्ट कर एक बड़ी घटना को टाल दिया।नियमित RSO ड्युटी के दौरान, इंस्पेक्टर गणपत राम के नेतृत्व में चल रहे स्काउट ने जगरगुंडा कैंप से लगभग 3.7 किलोमीटर दक्षिण में एक संदिग्ध तार देखा। सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए क्षेत्र की तुरंत घेराबंदी की गई। नरसापुरम की ओर से एक अन्य प्लाटून का नेतृत्व कर रहे द्वित्य कमान अधिकारी बीरेंद्र कुमार तुरंत मौके पर पहुंचे और कमान संभाली।

जांच के लिए डीप सर्च मेटल डिटेक्टर (DSMD) जवान, बम निरोधक दस्ते (BDD) और डॉग स्क्वायड को तैनात किया गया। डॉग ‘नोरा’ ने संदिग्ध स्थान पर सकारात्मक संकेत दिए, जिसकी पुष्टि बीडीडी कर्मी प्रदीप साहा और डीएसएमडी जवान रूपधर शोरी ने गहन तलाशी के बाद की। तलाशी के दौरान 1 किलो, 2 किलो और 4 किलो वजन के तीन धातु के कंटेनर बरामद हुए, जो कमांड वायर से जुड़े थे। नागरिक और वाहनों की आवाजाही रोकने के बाद, सभी सुरक्षा सावधानियों के साथ सुबह 08:10 बजे इन आईईडी को मौके पर ही विस्फोट कर नष्ट कर दिया गया। यह पूरी कार्यवाही कमांडेंट महोदय श्री एच.पी. सिंह के समग्र पर्यवेक्षण में संपन्न हुई। सफल अभियान के बाद, सुरक्षा बल शाम 17:45 बजे सुरक्षित रूप से जगरगुंडा कैंप वापस लौट आए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here