Home छत्तीसगढ़ इंटक सचिव एके सिंह ने सुन्नी मदीना मस्जिद जाकर मुस्लिम समाज को...

इंटक सचिव एके सिंह ने सुन्नी मदीना मस्जिद जाकर मुस्लिम समाज को दी ईद मुबारकबाद

0

एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाड़ा  :किरंदुल हमेशा से अपने आपसी भाईचारे और सद्भाव के लिए जानी जाती है। इसी कड़ी में आज सुन्नी मदीना मस्जिद में एक बेहद सुखद और हृदयस्पर्शी नजारा देखने को मिला, जब इंटक यूनियन के सचिन एके सिंह, राकेश लाल जिया उल हसन और उनके साथियों ने मस्जिद पहुंचकर मुस्लिम समाज को ईद की ढेर सारी मुबारकबाद दी।

मिठाई बांटकर बढ़ाई खुशियों की मिठास

यूनियन के पदाधिकारियों ने अपने साथ मिठाइयां लेकर वहां मौजूद सभी लोगों का मुंह मीठा किया। इस मौके पर एके सिंह ने आपसी एकता पर जोर देते हुए कहा,
“किरंदुल की असली खूबसूरती यही है कि हम सब मिल-जुलकर रहते हैं। आज ईद की खुशियां और नवरात्रि की पावनता एक साथ आ रही हैं, जो हमारे शहर के लिए गर्व की बात है।”इमाम और मस्जिद कमेटी ने किया आत्मीय स्वागत मस्जिद के इमाम मौलाना इकबाल साहब ने अतिथियों का गर्मजोशी से इस्तकबाल किया और उनके इस नेक कदम की जमकर सराहना की। इस दौरान मस्जिद कमेटी के कोषाध्यक्ष आदिल खान, नायब सदर अनवर हुसैन और नायब सेक्रेटरी फारुख मिर्जा विशेष रूप से मौजूद रहे।

यूनियन के नेताओं ने कमेटी सदस्यों और जमात के अन्य लोगों के साथ मिलकर मस्जिद का दीदार किया तथा वहां की व्यवस्थाओं के बारे में जाना। मस्जिद कमेटी के पदाधिकारियों ने यूनियन साथियों का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे मिलन-समारोह समाज में एकता और आपसी विश्वास की नींव को और मजबूत करते हैं।
“एक ही गुलशन के फूल हैं हम सब, किरंदुल की एकता अमर रहे!”
यह घटना किरंदुल के सद्भाव और सामाजिक एकजुटता का जीता-जागता प्रमाण है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here