Home छत्तीसगढ़ 500 से अधिक परिवारों ने हिंदू धर्म में वापसी की

500 से अधिक परिवारों ने हिंदू धर्म में वापसी की

0

सक्ति: जिले में रविवार को एक बड़ा धार्मिक आयोजन किया गया, जिसमें 610 धर्मांतरित लोगों ने मूल हिंदू धर्म में वापसी की. धर्म जागरण समन्वय के तत्वावधान में सिद्ध हनुमान मंदिर परिसर में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय घर वापसी अभियान के प्रमुख प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने स्वयं उपस्थित रहकर परिवारों के चरण पखारकर उनकी पुनर्वापसी कराई.

धार्मिक कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चारण, चरण पखारने और पारंपरिक अनुष्ठानों के साथ सभी परिवारों का सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया. इस अभियान की प्रेरणा स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव द्वारा शुरू किए गए “घर वापसी अभियान” से ली गई है.

आयोजकों के अनुसार, यह कार्यक्रम केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सनातन धर्म की समावेशी परंपरा और सांस्कृतिक जागरण का प्रतीक है. इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि राष्ट्र की सुरक्षा और सनातन धर्म के संरक्षण के लिए इस अभियान को आगे भी जारी रखा जाएगा. कार्यक्रम को सफल बनाने में पूज्य प्रेमा साईं महाराज, सुधीर गौतम, राजकुमार चंद्रा, अंजू गबेल, अवतार अग्रवाल, टिकेश्वर गबेल, अन्नपूर्णा राठौर, राजेंद्र राठौड़, आयुष शर्मा, महेश साहू, रूपेंद्र गबेल, संतोषी सिंह, कुंती जांगड़े, पूजा राठौर, विजय जायसवाल और सभी संतजन, धर्मप्रेमी नागरिकों और आयोजन समिति का आभार किया गया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here