महासमुंद: सरकार के रसोई गैस की सुचारू आपूर्ति व पर्याप्त मात्रा में स्टॉक के दावे हवा हवाई है। जनता आज गैस आपूर्ति के लिए लंबी कतारों में है। केंद्र सरकार गैर चुनावी राज्यो के हिस्सों के रसोई ईंधन को चुनावी राज्यो में आपूर्ति कर वहाँ के लोगो के आक्रोश को कम करना चाहती है। उक्त बातें अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय समन्वयक श्रीमती राशि त्रिभुवन महिलांग ने जारी विज्ञप्ति में कही। श्रीमती महिलांग ने कहा कि गैर चुनावी राज्यो के रसोई ईंधन के हिस्से को केंद्र सरकार चुनावी राज्यो में आपूर्ति कर वहाँ के लोगो का आक्रोश कम कर चुनावी लाभ लेने की मंशा से कार्य कर रही है। सरकार का यह कदम भाजपा को चुनावी नुकसान से बचाने का प्रयास मात्र है।
वर्तमान में देश के अनेकों हिस्सो में यह समस्या विकराल रूप धारण कर चुकी है सरकार उचित समाधान के बजाए, चुनावी लाभ लेने के लिए कार्यरत है एक ओर सरकार से जुड़े लोग सत्तारूढ़ पार्टी के वरिष्ठ नेता इस विकराल समस्या को केवल दुष्प्रचार करार दे रहे है दूसरी ओर जनमानस गैस बुकिंग नम्बरों के अनउपयोगी होने आपूर्ति के लिए तपती धूप में लंबी कतार व ब्लेक में खरीदने से मजबूर है, पर सरकार इस विषय से अनजान कुंभकर्णी निद्रा में व्यस्त है जो सरकार के दावे सबके साथ होने के कलई को खोलता है।
श्रीमती महिलांग ने आगे कहा कि सरकार में मीडिया के दावे ईंधन आपूर्ति को लेकरजनता के के वी आई सी अपडेट ना होने के बहाने यह आम जनमानस रोजमर्रा के जीवन का हिस्सा बन चुका है जो अत्यंत निंदनीय है lश्रीमती महिलांग ने कहा कि 500 रुपयों में उपभोक्ताओं को ईंधन के दावे और हजार रुपयों से अधिक देकर ब्लैक में जनता ईंधन खरीदने को लेकर सरकार चुप्पी साध रखी है ना तो इस समस्या के लिए सरकार के पास कोई ठोस उपाय है और ना कोई दीर्घकालिक कार्य योजना।श्रीमती महिलांग ने आगे कहा कि उज्वला योजना के हितग्राही जनों को के वीआईसी अपडेट ना होने का बहाना बताकर उनकी आपूर्ति प्रणाली को लॉक कर दिया है l
एक तरफ सरकार अपने मीडिया तंत्र से इस योजना का प्रचार प्रसार कर रसोई लकड़ी चूल्हे से मुक्ति का दावा दूसरी ओर गैस एजेंसी में उज्वला हितग्राहियों को ना मिलने का रटा रटाया जवाब जो सरकार के दावों की सत्यता को उजागर करता है। श्रीमती महिलांग ने सरकार की ईंधन व्यवस्था को सुचारू रूप से करने की माँग करते हुए कहा कि जो दावे वे मीडिया में करते है उन्हें धरातल पर क्रियान्वयन करे जिससे कालाबाजारियों पर विराम लगे व जनमानस को राहत मिल।



