Home छत्तीसगढ़ रामराज परिवार द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा,,मुस्लिम समाज ने किया जोरदार स्वागत

रामराज परिवार द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा,,मुस्लिम समाज ने किया जोरदार स्वागत

0

खरोरा :रामराज परिवार खरोरा द्वारा आज नगर खरोरा में भव्य शोभायात्रा निकाली गई जो कृष्णा चौक से लेकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक से होते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस चौक कृष्णा चौक एवं अंतिम में रामलीला चौक खरोरा में समापन किया गया यह भव्य झांकी देखने के लिए नगर में काफी संख्या में हजारों राम भक्त उमड़ गए एवं जय श्री राम के नारों से पूरा नगर गुंज उठा रामराज परिवार द्वारा यह भव्य झांकीया पूरा खरोरा नगर में आकर्षक का केंद्र रहा करीब 16 झांकियों के साथ यह शोभा यात्रा नगर में निकाला गया जिसमें मुख्य रूप से प्रभु श्री राम लला का भव्य झांकी, मां कालिका की झांकी, एवं और भी बहुत सारी झांकियां रही रामराज परिवार द्वारा निकाली गई शोभा यात्रा का सभी लोगो ने किया स्वागत

खरोरा मुस्लिम समुदाय ने श्री राम जी की शोभा यात्रा का किया भव्य स्वागत
वही आपसी प्यार दिखाते हुए मुस्लिम समुदाय ने मंच बना कर हिंदू भाइयो को सरबत पिलाया और राम नवमी की बधाई धी नज़ारा बहुत सुंदर और स्नेह भरा था

मुस्लिम समुदाय के समाज प्रमुख पीरू ख़ान , पूर्व पार्षद जुबैर अली,अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष राशिद अली ,समाज के मुख्य सलाहकार डॉक्टर शब्बीर ख़ान पूर्व मुतवल्ली अमीन ख़ान की अगुवाई में समाज सेवक इरफान ख़ान कांग्रेस नेता मिराज ख़ान ,कैसर अली ,राशिद ख़ान, रजा ख़ान फ़ैज़ान अली ,असलम ख़ान ,रमजान कुरैशी ,रियाज ख़ान, अयान ख़ान ,सिफ़ान अली ,अदनान मेमन, ज़ैद, फ़ैज़ ख़ान आशिफ़ ख़ान ,मुख्य रूप से स्वागत की कड़ी में शामिल रहे |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here