Home व्यापार Skoda Slavia Facelift टेस्टिंग के दौरान स्पॉट, जल्द हो सकती है लॉन्च

Skoda Slavia Facelift टेस्टिंग के दौरान स्पॉट, जल्द हो सकती है लॉन्च

0

 नई दिल्‍ली: देश में स्‍कोडा की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से मिड साइज सेडान कार के तौर पर Skoda Slavia को ऑफर किया जाता है। इस सेडान कार को जल्‍द ही Facelift के साथ लॉन्‍च किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे फिर से टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इस दौरान किस तरह की जानकारी सामने आई है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Skoda Slavia Facelift की हो रही तैयारीमीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्‍कोडा की ओर से स्‍लाविया के फेसलिफ्ट वर्जन को भारत में लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। निर्माता की ओर से लॉन्‍च से पहले इसकी टेस्‍टिंग की जा रही है। जिस दौरान इसे फिर से देखा गया है।

क्‍या मिली जानकारीहाल में देखी गई यूनिट को भी पूरी तरह से ढंका हुआ था। लेकिन इसके इंडीकेटर में बदलाव की जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके इंडीकेटर में मौजूदा वर्जन में हेलोजन बल्‍ब दिए जाते हैं, लेकिन फेसलिफ्ट में इसे बदलकर एलईडी किया जा सकता है। साथ ही इसमें एलईडी डीआरएल का ही उपयोग इंडीकेटर में भी किया जा सकता है। इसमें ऑडी ए4 और ए6 की तरह ही स्‍टाइलिंग दी जा सकती है।

ये भी हो सकते हैं बदलावरिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें कई और बदलाव भी किए जा सकते हैं, जिसमें नए बंपर, 16 इंच अलॉय व्‍हील्‍स, नई फ्रंट ग्रिल, इंटीरियर में बदलाव और नए फीचर्स को भी इसमें जोड़ा जा सकता है।

मिल सकते हैं ये फीचर्सजानकारी के मुताबिक इस सेडान कार के फेसलिफ्ट वर्जन में कई और फीचर्स को भी जोड़ा जा सकता है। जिसमें 10.25 इंच इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, नए रंगों के विकल्‍प के साथ ही रियर सीट में मसाज जैसे फीचर को जोड़ा जा सकता है।

कब होगी लॉन्‍चनिर्माता की ओर से अभी इस सेडान कार के फेसलिफ्ट को लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उम्‍मीद की जा रही है कि इसे साल के आखिर तक भारत में लॉन्‍च किया जा सकता है।

कितनी होगी कीमतनिर्माता की ओर से औपचारिक तौर पर फेसलिफ्ट की घोषणा नहीं हुई है। लेकिन जब इसे लॉन्‍च किया जाएगा तब इसके मौजूदा वर्जन की कीमत के मुकाबले कुछ हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की जा सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here