Home खेल IPL हिस्ट्री की एकमात्र टीम, जो आजतक नहीं खेल पाई फाइनल, हमेशा...

IPL हिस्ट्री की एकमात्र टीम, जो आजतक नहीं खेल पाई फाइनल, हमेशा फिनाले से पहले ही हो जाती बाहर

0
आईपीएल (IPL) के इतिहास में कई टीमों ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर फाइनल तक का सफर तय किया और ट्रॉफी भी जीती। लेकिन इसी बीच एक ऐसी टीम भी है, जो हर सीजन मजबूत शुरुआत करती है, प्लेऑफ तक पहुंचने में भी सफल रहती है, फिर भी फाइनल का सपना अधूरा ही रह जाता है।यह टीम कई बार नॉकआउट मुकाबलों तक पहुंची, बड़े मैच भी जीते, लेकिन हर बार फिनाले से ठीक पहले उसकी राह रुक गई।
फैंस हर साल उम्मीद करते हैं कि इस बार इतिहास बदलेगा, लेकिन अब तक किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया है।IPL हिस्ट्री की एकमात्र टीम, जो आजतक नह…आईपीएल (IPL) के इतिहास में कई टीमों ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर फाइनल तक का सफर तय किया और ट्रॉफी भी जीती। लेकिन इसी बीच एक ऐसी टीम भी है, जो हर सीजन मजबूत शुरुआत करती है, प्लेऑफ तक पहुंचने में भी सफल रहती है, फिर भी फाइनल का सपना अधूरा ही रह जाता है।

यह टीम कई बार नॉकआउट मुकाबलों तक पहुंची, बड़े मैच भी जीते, लेकिन हर बार फिनाले से ठीक पहले उसकी राह रुक गई। फैंस हर साल उम्मीद करते हैं कि इस बार इतिहास बदलेगा, लेकिन अब तक किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया है।

IPL हिस्ट्री की एकमात्र टीम, जो आजतक नहीं खेल पाई फाइनल

IPL की हिस्ट्री में एकमात्र ऐसी टीम, जो आज तक फाइनल नहीं खेल पाई है , हम जिस टीम की बात कर रहे हैं, वह कोई और नहीं बल्कि लखनऊ सुपर जायंट्स है।

साल 2022 में आईपीएल में डेब्यू करने वाली इस टीम ने शुरुआत से ही शानदार प्रदर्शन किया है। अपने पहले ही सीजन में प्लेऑफ तक पहुंचकर लखनऊ ने दिखा दिया था कि वह किसी भी बड़ी टीम को टक्कर देने का दम रखती है। इसके बाद भी टीम ने लगातार अच्छा खेल दिखाया, लेकिन हर बार फाइनल से ठीक पहले उसका सफर खत्म हो गया।

2022 और 2023 में प्लेऑफ तक पहुंचे

2022 और 2023 IPL में लखनऊ सुपर जायंट्स ने लगातार प्लेऑफ तक जगह बनाई, जो एक नई टीम के लिए बड़ी उपलब्धि थी। लेकिन दोनों ही सीजन में टीम का सफर एलिमिनेटर मुकाबले में आकर खत्म हो गया।

साल 2022 में लखनऊ को एलिमिनेटर मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा, जबकि 2023 में भी कहानी नहीं बदली और इस बार मुंबई इंडियंस ने एलिमिनेटर में हराकर टीम को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।

2024 और 2025 में ग्रुप स्टेज में हुए बाहर

2024 और 2025 IPL में लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन पहले दो सीजन के मुकाबले काफी निराशाजनक रहा। टीम इन दोनों ही सीजन में प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई और लगातार ग्रुप स्टेज में ही बाहर हो गई।

साल 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 14 मैच खेले, जिसमें टीम को 7 मैचों में जीत और 7 में हार का सामना करना पड़ा। टीम के कुल 14 अंक रहे, लेकिन खराब नेट रन रेट की वजह से वह सातवें स्थान पर रही और प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई।

वहीं 2025 में टीम का प्रदर्शन और भी गिर गया। इस सीजन में लखनऊ ने 14 में से सिर्फ 6 मैच जीते और 8 मुकाबलों में हार झेली। टीम के खाते में 12 अंक आए और एक बार फिर सातवें स्थान पर रहकर उसे ग्रुप स्टेज से ही बाहर होना पड़ा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here