Home मनोरंजन Dhurandhar 2 देख भड़के रियल लाइफ जमील जमाली, बोले- असली लियारी में...

Dhurandhar 2 देख भड़के रियल लाइफ जमील जमाली, बोले- असली लियारी में आता तो जिंदा…

0

नई दिल्ली: धुरंधर देखने के बाद दर्शकों को ये तो पता था कि दूसरे पार्ट में और भी कई उतार-चढ़ाव होंगे, लेकिन हम इस बात के लिए तैयार नहीं थे कि राकेश बेदी (उर्फ जमील जमाली) का किरदार रणवीर सिंह के किरदार हमजा अली मजारी से भी ज्यादा चौंकाने वाला और हैरान करने वाला होगा।

जमील जमाली का किरदार लगातार लोगों का दिल जीत रहा है, और यह चर्चा का एक बड़ा विषय भी बन गया है। कई लोग उसकी असली पहचान समझने में लगे हैं, और यह भी जानने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या उसका असल जिंदगी से भी कोई जुड़ाव है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह किरदार पाकिस्तान की एक मशहूर राजनीतिक हस्ती से प्रेरित है। बता दें यह किरदार पॉलीटिशियन नबील गबोल (Nabil Gabol) से प्रेरित है।

नबील गबोल का ‘जमील जमाली’ के किरदार पर रिएक्शनपाकिस्तानी राजनेता नबील गबोल ने हाल ही में माना था कि राकेश बेदी का किरदार, जमील जमाली, उनसे और उनकी जिंदगी से प्रेरित था, लेकिन उस तरह से नहीं जैसा वह चाहते थे। नबील गबोल के एक वायरल वीडियो में वह इस किरदार की आलोचना भी कर रहे हैं।

लियारी के बारे में कही ये बातएक नए वायरल क्लिप में, नबील गबोल बेहद नाराज दिखते हैं और कहते हैं कि भले ही उनका किरदार महत्वपूर्ण हो, लेकिन यह उनकी असली पहचान सामने नहीं रखता। नबील ने हाल ही में कहा था, ‘मेरा रोल बहुत दबंग था। पर इन्होंने (आदित्य धर) मेरा रोल सही नहीं दिखाया। इन्होंने कोशिश की है लियारी को terrorist hub दिखाने की। लियारी कोई terrorist hub नहीं है। अगर इनका कोई एजेंट आ जाता, तो वो जिंदा सलामत जा नहीं सकता’।

‘धुरंधर 2’ सिनेमाघरों में 19 मार्च को रिलीज हो चुकी है और पहले दिन से ही जबरदस्त कमाई कर रही है। चार दिन में फिल्म ने 450 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है और इस वक्त सारे शोज लगभग फुल जा रहे हैं। फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल ने अहम किरदार निभाए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here