Home छत्तीसगढ़ सिहावा शीतला शक्ति पीठ में राम जन्मोत्सव मनाया गया ज्योत ज्वारा का...

सिहावा शीतला शक्ति पीठ में राम जन्मोत्सव मनाया गया ज्योत ज्वारा का हुआ विसर्जन

0

संवाददाता अमनपथ राजूनाथ जोगी नगरी : शीतला शक्ति पीठ सिहावा में रामनवमी पूरे भक्ति भाव व हर्षोल्लास से मनाया गया। महिलाओं ने रामलला को पालने में झूला झूला कर सोहर गीत गाकर खूब थिरकी। शीतला समिति के संचालक नरेन्द्र नाग ने रामजन्मोत्सव की बधाई देते हुए कहा कि मर्यादा पुरूषोत्तम श्री राम चन्द्र जी भगवान विष्णु के सातवे अवतार थे जिनका जीवन,सत्य,धर्म, त्याग और आदर्शों का प्रतीक है। साकरा के विद्यार्थी मानस परिवार ने भगवान श्री राम चन्द्र जी के जीवन चरित्र का गुणगान कर ‘हर जन्म में तेरा साथ चाहिए’जैसे भजनों से वातावरण को उल्लास मय बनाया। दोपहर के बारह बजते ही शीतला समिति ने आतिशबाजी,पूजा अर्चना जयकारे कर श्री राम जन्मोत्सव मनाया।

ज्योत ज्वारा का विसर्जन
महानवमी की सुबह ज्योत ज्वारा विसर्जन परम्परानुसार किया गया।इस दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ रही। प्रातः सरोवर स्न्नान के लिये शोभा यात्रा प्रारंभ हुआ जो शीतला तालाब में पहुँच कर ज्वारा विसर्जित की गई। ऋषि पंचमी सेवा मण्डली गणेश घाट सिहावा द्वारा गाये जा रहे माता सेवा के साथ गढ़ की देवी देवताये अपने पूरे स्वरूप में डांग आदि लिये हुए विसर्जन शोभायात्रा में झूमते रहे।माता तालाब मे विधि विधान से विसर्जन उपरांत श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किये गए।नवमी के अवसर पर माता का विशेष श्रृंगार कर पूजा अर्चना किया गया ।फिर माता को भोग लगाकर भण्डारा प्रारम्भ की गई।आचार्य नारायण प्रसाद पाठक ने कहा कि नवरात्रि के अंतिम दिवस मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है।यह दिन सकारात्मक ऊर्जा का संचार व नकारात्मकता को दूर करता है। भण्डारा तुलसी डोटे पुत्र प्रीतम डोटे, शिवेन्द्र डोटे परिवार गढ्डोंगरी द्वारा प्रदान की गई।समिति के अध्यक्ष कैलाश पवार ने चैत्र नवरात्रि पर्व पर मिले सहयोग के लिये सभी का आभार माना।प्रमुख संचालक नरेन्द्र नाग,उपाध्यक्ष गगन नाहटा,रामलाल नेताम, महासचिव नेम सिंह बिशेन,सह सचिव नरेंद्र नाग,नारद निषाद,बुधेस्वर साहू,कोशाध्यक्ष गेंद लाल यादव, तुकाराम साहू, ,पुजारी ज्ञान सागर पटेल,गणेश यादव,बलदेव निषाद,राजकुमार निषाद,दीपक तंवर, संजय सारथीं,प्रवीण गुप्ता,सचिन भन्साली, किशन गजेंद्र,,भरत निर्मलकर,महेंद्र कौशल,कुँवर साहू,मंशा राम गौर,जग्गू साहू,,नरेश पटेल ,महेश साहू,लाल जी साहू,संतोष पवार,सुनील सिहसार, कल्पनाथ पाण्डे,दीनदयाल गन्धर्व,छबि ठाकुर,ललित निर्मलकर,सुभाष यादव,महेंद्र साहू ,अभय नेताम ,नवल साहू,दिनेश पटेल,बैजनाथ पटेल,बाल सिंह शोरी,मंशा गौर,तुलसी कुंजाम,सुंदरियां साहू,चरणबति नेताम,मेहत्तर गौर, बुध्दू सोम,पुरन बिसेन, राम प्रसाद नेताम, कमलेश निषाद, हेमलाल ध्रुव, चंद्रभान निषाद, रोहित साहू, बिष्णु साहू, चैन सिंह मरकाम, शंकर पटेल,चंदन देवांगन,देवन्तीन श्रीमाली,रीना बिसेन,परमीला साहू,नंदबाई पटेल खेमिन यादव,गायत्री पटेल,गोमती निषाद,नोहर साहू, बिन्दा मरकाम आदि की भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here