नई दिल्ली : आदित्य धर की डायरेक्टोरियल फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड ब्रेकिंग परफॉर्म कर रही है। 19 मार्च को रिलीज हुए धुरंधर द रिवेंज ने कलेक्शन के मामले में कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिए है।
इस मूवी ने अकेले बॉक्स ऑफिस पर एक ऐसा ग्राफ जारी किया कि आने वाले समय में अन्य फिल्मों को इसका मुकाबला करने में काफी दिक्कत होने वाली है। रणवीर सिंह की दमदार एक्टिंग और शानदार कहानी ने सुनामी ही ला दी है।
धुरंधर 2 के लिए कैसा रहा पहला हफ्ता?यही वजह है कि 8 दिनों में ही धुरंधर 2 ने अपने ही पार्ट 1 को पीछे छोड़ दिया है जोकि 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुआ था। वहीं 3 महीने बाद रिलीज हुए दूसरे पार्ट धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ता पूरा कर लिया है। नौवें दिन धुरंधर 2 ने 700 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया।
सैकनिल्क के आंकड़े के मुताबिक धुरंधर 2 ने 10वें दिन 62.85 करोड़ का कलेक्शन किया। इसी के साथ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर 2 की कमाई 778.77 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में भी फिल्म की फिल्म की शानदार कमाई जारी है। धुरंधर 2 ने दुनियाभर में 1226.44 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
वहीं बात अगर फिल्म की कहानी की करें तो पहले पार्ट में खूंखार बदमाश रहमान डकैत की मौत और रणवीर सिंह का उसके गैंग में घुसना दिखाया गया है। अब दूसरे पार्ट में हमजा पाकिस्तान के अंडरवर्ल्ड पर कब्जा करने और नोटबंदी, राजनीतिक साजिशों व निजी बदले की कहानी को आगे बढ़ाता है।



