Home धर्म सालों पुराना कर्ज भी होगा खत्म! हनुमान जयंती की रात करें ये...

सालों पुराना कर्ज भी होगा खत्म! हनुमान जयंती की रात करें ये गुप्त उपाय, चमक जाएगी किस्मत

0

हिंदू धर्म में हनुमान जयंती का दिन संकटों से मुक्ति पाने के लिए बहुत शुभ माना जाता है। बजरंगबली को ‘संकटमोचन’ कहा जाता है, क्योंकि वे अपने भक्तों के जीवन से सभी तरह की बाधा, भय और दरिद्रता को हर लेते हैं। अगर आप लंबे समय से आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं या भारी कर्ज से दबे हैं, तो हनुमान जयंती की रात कुछ गुप्त उपाय करें, जो बेहद असरदार हैं। आइए उनके बारे में जानते हैं।

हनुमान जयंती के गुप्त उपाय

पीपल के 11 पत्तों का अचूक टोटकाहनुमान जयंती की रात को पीपल के 11 साफ पत्ते लें। इन पत्तों पर कुमकुम या अष्टगंध से ‘श्री राम’ लिखें। अब इन पत्तों की एक माला बनाएं और चुपचाप हनुमान जी के मंदिर में जाकर उन्हें पहना दें। इस उपाय को करने से अटके हुए धन की प्राप्ति होगी और कर्ज समाप्त होगा।

ऋणमोचक मंगल स्तोत्र का पाठआर्थिक तंगी दूर करने के लिए इस रात ‘ऋणमोचक मंगल स्तोत्र’ का पाठ करना रामबाण उपाय माना गया है। अगर हो पाए, तो हनुमान जी के सामने चमेली के तेल का दीपक जलाकर इसका 11 बार पाठ करें। यह पाठ मंगल दोष को शांत करता है और व्यक्ति को कर्ज से बाहर निकालता है।

सिंदूर और चोला चढ़ाना
हनुमान जी को सिंदूर बेहद प्रिय है। कर्ज से परेशान व्यक्ति को इस रात हनुमान जी को चमेली के तेल में मिला हुआ सिंदूर चढ़ाना चाहिए। चोला चढ़ाते समय अपनी समस्या मन ही मन बजरंगबली के सामने बोलें। ऐसी मान्यता है कि इससे मंगल ग्रह मजबूत होता है और आय के नए स्रोत खुलते हैं।

नारियल का गुप्त उपाय
एक जटा वाला नारियल लें और उस पर सिंदूर से स्वास्तिक बनाएं। इस नारियल को अपने सिर से सात बार वारकर हनुमान जी के चरणों में अर्पित कर दें। इसके बाद ‘ॐ नमो हनुमते आवेशाय आवेशाय स्वाहा’ मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से सभी संकटों से मुक्ति मिलेगी।

इन बातों का रखें विशेष ध्यान
पूजा के दौरान ब्रह्मचर्य का पालन करें।
उपाय करते समय किसी से इसकी चर्चा न करें।
हनुमान जयंती के दिन तामसिक भोजन से पूरी तरह दूर रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here