नई दिल्ली: गोविंदा हिंदी सिनेमा जगत के सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक हैं। अपने दौर में उन्होंने कई ऐसी कल्ट क्लासिक कॉमेडी फिल्में दी हैं, जिनकी चर्चा आज भी की जाती है। इस आधार हम आपको गोविंदा की एक 28 साल पुरानी सुपरहिट फिल्म से जुड़ी अहम जानकारी देने जा रहे हैं, जिसके लिए बतौर एक्ट्रेस पहली पसंद अभिनेत्री ममता कुलकर्णी थीं।
लेकिन हैरानी तब हुई, जब सबकुछ फाइनल होने के बाद ममता ने इस मूवी को मना कर दिया था और बाद में उसमें रवीना टंडन की एंट्री हुई थी। आइए फिल्म के बारे में डिटेल्स में जानते हैं-
गोविंदा की हीरोइन बनी थीं रवीना टंडन
साल 1998 में निर्देशक हर्मेश मल्होत्रा के डायरेक्शन में बनी फिल्म दूल्हे राजा का सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। मजेदार कॉमेडी कहानी को लेकर आज भी गोविंदा और रवीना टंडन की दूल्हे राजा मूवी को याद किया जाता है। लेकिन इसकी कास्टिंग की बैक स्टोरी भी अपने आप में खास रही। आईएमडीबी की रिपोर्ट के अनुसार रवीना इस मूवी के लिए मेकर्स की पहली पसंद नहीं थीं।
एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी को पहले दूल्हे राजा के बतौर लीड एक्ट्रेस कास्ट किया जाने वाला था। ममता भी गोविंदा संग काम करने के लिए तैयार थीं और मूवी में उनको जहन में रखकर ही किरण सिंघानिया का रोल लिखा गया था। लेकिन जब सबकुछ तय हो गया तो बाद में ममता कुलकर्णी ने इस मूवी में काम करने से मना कर दिया, जिससे मेकर्स की टेंशन बढ़ गई और फिर बाद में रवीना को दूल्हे राजा के लिए कास्ट किया गया।
आलम ये रहा कि गोविंदा और रवीना टंडन की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आई और दूल्हे राजा कमर्शियल तौर पर सुपरहिट साबित हुई। इस मूवी में दिवंगत अभिनेता कादर खान, जॉनी लीवर, प्रेम चोपड़ा और मोहनिस बहल ने भी अहम किरदारों को अदा किया था।



