Home छत्तीसगढ़ CG VC Appointment : दो विश्वविद्यालयों को मिले नए कुलपति, आदेश जारी

CG VC Appointment : दो विश्वविद्यालयों को मिले नए कुलपति, आदेश जारी

0

रायपुर : छत्तीसगढ़ के दो विश्वविद्यालयों में कुलपति नियुक्त किया गया है. बिलासपुर के अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय और रायगढ़ के शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय में यह नियुक्तियां हुई है.राजभवन से इस संबंध में आदेश जारी किया गया हैं.

जारी आदेश के अनुसार, कुलाधिपति ने अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर के कुलपति के पद पर प्रोफेसर ललित प्रकाश पटेरिया को नियुक्त किया है. वे वर्तमान में शहिद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ के कुलपति हैं. इसके अलावा शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ के पद पर प्रोफेसर विनय चौहान को नियुक्त किया गया है.

वे वर्तमान में डायरेक्टर के पद पर बिजनेस स्कूल यूनिवर्सिटी ऑफ जम्मू, जम्मू-कश्मीर कार्यरत हैं. दोनों का कार्यकाल, उपलब्धियां और सेवा शर्तें छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालय अधिनियम एवं परिनियम में निहित प्रावधान अनुसार होगी.

देखें आदेश की कॉपी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here