नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नीदरलैंड्स के प्रधानमंत्री राब जेटन से फोन पर बातचीत कर पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर गहन चर्चा की। दोनों नेताओं ने क्षेत्र में जल्द से जल्द शांति और स्थिरता बहाल करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
प्रधानमंत्री मोदी ने इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि यह बातचीत भारत-नीदरलैंड्स संबंधों को और मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण रही। इस दौरान दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया।
पश्चिम एशिया संकट पर साझा चिंतादोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया में जारी तनावपूर्ण हालात पर अपने विचार साझा किए और इस बात पर सहमति जताई कि क्षेत्र में शांति बहाली वैश्विक स्थिरता के लिए अत्यंत आवश्यक है। पश्चिम एशिया संकट के शुरू होने के बाद से प्रधानमंत्री मोदी कई वैश्विक नेताओं से बातचीत कर चुके हैं। इनमें सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, कतर, बहरीन, कुवैत, जार्डन, ईरान, फ्रांस, इजरायल और मलेशिया शामिल हैं।



