Home लाइफ नाश्ते में कुछ हेल्दी खाना है? झटपट बनाएं प्रोटीन से भरपूर और...

नाश्ते में कुछ हेल्दी खाना है? झटपट बनाएं प्रोटीन से भरपूर और टेस्टी ‘एग पैनकेक रोल’

0

नॉन-वेज के नाम पर सिर्फ अंडा खाने वालों लिए यह उनके बैलेंस डाइट का एक अहम हिस्सा होता है। प्रोटीन के उनके मुख्य स्रोत के लिए अंडे को अलग-अलग रेसिपीज में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। आइए, प्रोटीन से भरपूर एक ऐसी ही ब्रेकफास्ट रेसिपी बनाते हैं।

क्या चाहिए सामग्री

  1. 100 ग्राम मैदा
  2. 4 अंडे
  3. एक कप हरा प्याज कटा हुआ
  4. एक हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  5. नमक स्वादानुसार
  6. 4 टेबलस्पून ऑयल
  7. 25 ग्राम साबूदाने का आटा
  8. चेडर चीज़ 2 स्लाइस
  9. जरूरत के अनुसार पानी

इस तरह बनाएं एग पैनकेक रोल

  1. एक बड़ा बाउल लें, उसमें मैदा, साबूदाने का आटा, मिर्च और नमक को अच्छी तरह मिला लें।
  2. इस सूखे मिश्रण में धीरे-धीरे पानी डालते हुए एक गाढ़ा बैटर या घोल तैयार कर लें।
  3. तैयार बैटर में कटा हुआ हरा प्याज डालकर अच्छी तरह मिला लें।
  4. एक फ्राइंग पैन में तेल डालकर गर्म करें और एक बड़े चम्मच से घोल को पैन के ऊपर फैलाएं। एक बार में एक ही रोल के लिए घोल को पैन पर डालें। अब पैनकेक को दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेक लें।
  5. अब अंडों को पैनकेक के ऊपर फोड़ें और फिर इसे दोनों ओर से सेक लें।
  6. चीज के स्लाइस लेकर पैनकेक के ऊपर फैला दें और अब इस पैनकेक को रोल कर दें।
  7. इसे गरमागरम ही सर्व करें।

एक्स्ट्रा पोषण के लिए

इस रेसिपी को थोड़ा कलरफुल और ज्यादा फाइबर युक्त बनाने के लिए इसमें शिमला मिर्च या टमाटर जैसी सब्जियां भी एड कर सकते हैं।

रेड ब्लड सेल्स बनाने में मददगार
अंडे में प्रोटीन के अलावा विटामिन बी12 और आयरन भी मौजूद होता है, जोकि रेड ब्लड सेल्स के निर्माण के लिए बेहद जरूरी है।

इन्हें सीमित मात्रा में लेना चाहिए अंडे
अगर किसी को स्ट्रोक या दिल की बीमारियों की हिस्ट्री रही है तो उन्हें एक्सपर्ट हफ्ते में दो से तीन अंडे खाने की ही सलाह देते हैं।
अगर आपको अंडों से एलर्जी है तो आप कैल्शियम, प्रोटीन और मिनरल्स से युक्त सोया मिल्क का विकल्प चुन सकते हैं।

इस बात का रखें ध्यान
पैनकेक रोल बनाने के दौरान अंडे को अच्छी तरह पकाएं, उसमें कच्चापन नहीं होना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here