Home छत्तीसगढ़ जिले में पेट्रोल, डीजल एवं एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता-आमजन से अनावश्यक भंडारण...

जिले में पेट्रोल, डीजल एवं एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता-आमजन से अनावश्यक भंडारण न करने की अपील

0

कोरिया : जिला प्रशासन द्वारा जिले में संचालित पेट्रोल पंपों एवं गैस एजेंसियों में ईंधन की उपलब्धता की समीक्षा की गई। समीक्षा के अनुसार जिले के बैकुण्ठपुर, सोनहत एवं पोड़ी-बचरा में पेट्रोल एवं डीजल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में कुल 2,68,033 लीटर पेट्रोल एवं 2,40,729 लीटर डीजल उपलब्ध है। विभिन्न ऑयल कंपनियों के पेट्रोल पंपों में नियमित रूप से आपूर्ति हो रही है, जिससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो रही है। इसी प्रकार एलपीजी (घरेलू एवं व्यावसायिक) गैस की भी पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है। जिले में 1,142 घरेलू गैस सिलेंडर एवं 200 व्यावसायिक सिलेंडर उपलब्ध हैं तथा संबंधित एजेंसियों को निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला प्रशासन द्वारा सभी पेट्रोल पंप संचालकों एवं गैस एजेंसियों को निर्देशित किया गया है कि वे नियमित रूप से स्टॉक अपडेट रखें तथा आम नागरिकों को सुचारू रूप से ईंधन उपलब्ध कराएं। जिला प्रशासन आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें एवं पेट्रोल, डीजल या गैस का अनावश्यक भंडारण न करें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर संबंधित विभाग, अधिकारियों या टोलफ्री नम्बर से संपर्क करें। जिला प्रशासन द्वारा स्थिति पर सतत निगरानी रखी जा रही है एवं आवश्यकता अनुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here