Home छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय डेफ स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026 में काव्या राजवाड़े का उत्कृष्ट प्रदर्शन

राष्ट्रीय डेफ स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026 में काव्या राजवाड़े का उत्कृष्ट प्रदर्शन

0

सुरेश मिनोचा कोरिया : 27वीं राष्ट्रीय सीनियर डेफ स्पोर्ट्स चैंपियनशिप एवं 10वीं राष्ट्रीय डेफ सब-जूनियर एवं जूनियर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026, चंडीगढ़ में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में कोरिया जिले की खिलाड़ी काव्या राजवाड़े ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले को गौरवान्वित किया है।

उक्त प्रतियोगिता का आयोजन 21 मार्च से 23 मार्च 2026 तक चंडीगढ़ में किया गया, जिसमें देशभर के प्रतिभागियों ने भाग लिया। काव्या राजवाड़े ने अपने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न वर्गों में एक स्वर्ण एवं दो रजत पदक प्राप्त किए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, काव्या ने अंडर-10 गर्ल्स सिंगल्स में स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि अंडर-16 गर्ल्स सिंगल्स एवं अंडर-16 मिक्स्ड डबल्स में रजत पदक अर्जित किए। काव्या राजवाड़े की इस उपलब्धि से जिले में हर्ष व्याप्त है तथा यह अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी हुई हैं। जिला प्रशासन ने उनकी इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here