Home छत्तीसगढ़ गरियाबंद पुलिस द्वारा 09 लीटर अवैध शराब का परिवहन करते आरोपी को...

गरियाबंद पुलिस द्वारा 09 लीटर अवैध शराब का परिवहन करते आरोपी को किया गया गिरफ्तार

0

राधेश्याम सोनवानी, गरियाबंद :- गरियाबंद पुलिस का नशे के विरूद्ध एक विशेष अभियन ‘‘नया सवेरा’’ के अंतर्गत अवैध शराब बेचने, पिलाने व अन्य नशीली पदार्थां पर कार्यवाही हेतु वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया था। जिसके परिपालन में समस्त थाना प्रभारी द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रांतर्गत मुखबीर एवं पेट्रोलिंग सक्रिय किया गया है। इसी दरमियान मुखबीर सूचना के आधार पर थाना पाण्डुका पुलिस टीम द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध ग्राम पांडुका नहर पार के पास धर पकड़ की कार्यवाही की गई। जिसमें आरोपी रहमुद्दीन कुरैशी पिता सहबुद्दीन कुरैशी उम्र 37 वर्ष साकिन भोथीडीह थाना मंगलरोड जिला धमतरी छ. ग. के कब्जे से एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी के अंदर रखे सामान के बारे में पूछताछ करने पर बोरी के अंदर 09 लीटर देशी एवं अंग्रेजी शराब पाया गया। जिसकी कीमती 5200/- रूपये एवं घटना में प्रयुक्त एक ग्रे ब्लैक कलर की स्कूटी टीवीएस जूपिटर बिना नंबर प्लेट का कीमती 40,000/- रूपये में परिवहन करते रंगे हाथ पकड़ा गया। कुल जुमला कीमती 45,200/- रूपये शराब और घटना में प्रयुक्त स्कूटी जूपिटर को कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी का कृत्य आबकारी एक्ट का घटित करना पाए जाने 34(2) छ.ग. आबकारी एक्ट से आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक अभीरक्षा में भेजा गया जेल।

गिरफ्तार आरोपी का नाम रहमुद्दीन कुरैशी पिता सहबुद्दीन कुरैशी उम्र 37 वर्ष ग्राम भोथीडीह थाना मगलरोड जिला धमतरी छ.ग. ।

जप्त सामग्री 19 लीटर शराब कीमती 5200/- रूपये।
2) घटना में प्रयुक्त ग्रे ब्लैक रंग की स्कूटी TVS जुपीटर कीमती 40000 कुल जुमला कीमती 45200/- रूपये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here