Home छत्तीसगढ़ खतरनाक लापरवाही! न्यूट्रल में उतार रहा ट्रैक्टर, रौनी घाट में पलटा

खतरनाक लापरवाही! न्यूट्रल में उतार रहा ट्रैक्टर, रौनी घाट में पलटा

0

कोमल ग्वाला अमनपथ ब्यूरो चीफ जशपुर :रौनी घाट बगीचा में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक ट्रैक्टर चालक ढलान पर वाहन को न्यूट्रल कर नीचे उतार रहा था। अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और तेज रफ्तार में पलट गया।

हादसा इतना जबरदस्त था कि आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। बताया जा रहा है कि चालक को चोटें आई हैं, हालांकि उसकी स्थिति को लेकर अभी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि रौनी घाट की खतरनाक ढलान पर इस तरह की लापरवाही कभी भी बड़ा हादसा बन सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here