संवाददाता अमनपथ राजूनाथ जोगी नगरी : छग कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के पहल पर छग शासन द्वारा प्रदेश के शासकीय सेवकों के लिए के 16मार्च2026से ‘अर्जित वेतन के विरुद्ध ऋण योजना’ प्रारंभ की गई है जिसका शुभारंभ मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर में किया गया हैंजिसको लेकर प्रदेशभर के कर्मचारियों में हर्ष का माहौल है। इस महत्वपूर्ण योजना को लागू करवाने में उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाले छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक श्री कमल वर्मा को कर्मचारियों ने बधाई देते हुए हार्दिक आभार व्यक्त किये है।
कर्मचारियों ने कहा कि यह योजना लंबे समय से लंबित मांगों में शामिल थी, जिसे साकार करने में वर्मा जी के निरंतर प्रयास, दृढ़ संकल्प एवं प्रभावी नेतृत्व का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इस योजना के लागू होने से कर्मचारियों को आवश्यकता पड़ने पर बिना ब्याज के अग्रिम राशि प्राप्त करने की सुविधा मिलेगी एवं आवास ऋण,शिक्षा ऋण जो उनके आर्थिक संबल को मजबूत करेगी।कर्मचारियों ने वर्मा जी के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह पहल कर्मचारी हितों की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है,साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी उनके सक्षम ,कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में कर्मचारियों के हित में ऐसे ही सकारात्मक निर्णय होते रहेंगे।
अंत में कर्मचारियों ने इस सुविधा को प्रारंभ करने पर राज्य सरकार के प्रति भी धन्यवाद ज्ञापित किया, जिन्होंने कर्मचारियों की मांगों को गंभीरता से लेते हुए इस जनहितकारी योजना को लागू किया।आभार व्यक्त करने वालों में ब्लॉक संयोजक डोमार सिंह ध्रुव, सह संयोजक सुरेंद्र कुमार साहू, यशवंत साहू, जोहन नेताम,अशोक साहू, बुधराम नेताम महासचिव गिरीश कुमार जायसवाल सचिव देवप्रकाश ताम्रकार,कोषाध्यक्ष महेंद्र बोरझा, प्रवक्ता के पी साहू, सह सचिव संजय रेड्डी,सुरेंद्रकुमार लोनहारे, विजय मरकाम,संजीव निर्मलकर, सुरेंद्र कुमार नेताम,तहसील संयोजक शामिल है।



