Home मनोरंजन Rashmika Mandanna Birthday: कॉलेज गर्ल से सुपरस्टार बनने तक का शानदार सफर

Rashmika Mandanna Birthday: कॉलेज गर्ल से सुपरस्टार बनने तक का शानदार सफर

0

रश्मिका मंदाना आज 30 साल की हो गई हैं और जन्मदिन के इस मौके पर फैन्स ने उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दी है। रश्मिका उन चंद हीरोइन्स में से हैं जिन्होंने कम उम्र में ही शोहरता का ऐसा मुकाम हासिल किया जो लाखों लोगों के लिए किसी सपने से कम नहीं है। रश्मिका ने तमिल तेलुगू और कन्नड़ समेत हिंदी भाषा में भी सुपरहिट फिल्में दी हैं। इतना ही नहीं बॉलीवुड में रश्मिका को काफी लकी भी माना जाता है। आज जन्मदिन के मौके पर हम आपको बताते हैं कि कैसे रश्मिका ने अपने कॉलेज में ग्लैमर की दुनिया का सपना देखा था। लेकिन ग्रेजुएशन खत्म होने से पहले ही रश्मिका सुपरस्टार बन गई थीं।

किस्मत ने बनाया सुपरस्टार

रश्मिका मंदाना 2014 में ग्रेजुएशन कर रही थीं जब उन्हें पहली बार टाइम्स ने फ्रेश फेस के लिए उन्हें चुना। इस सम्मान ने रश्मिका की ग्लैमर की दुनिया में दिलचस्पी जगाई और उन्हें दूसरे मॉडलिंग कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेने का मौका मिला। एक अखबार में उनका विज्ञापन देखने के बाद क्रिक पार्टी के मेकर्स ने उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट कर लिया। क्रिक पार्टी साल 2016 में रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। यहीं से रश्मिका भी फिल्मी दुनिया की स्टार बन गईं। इसके बाद 2017 में अंजनिपुत्र और चमक जैसी फिल्मों में काम किया।

गीता गोविंदम ने पक्की की शोहरत

रश्मिका की फिल्म गीता गोविंदम साल 2018 में रिलीज हुई थी और इस फिल्म में विजय देवरकोंडा ने लीड रोल निभाया था। यहीं से दोनों की दोस्ती हुई थी और फिर प्यार हो गया। बीते दिनों रश्मिका और विजय दोनों ने ही शादी कर ली है और नई जिंदगी की शुरुआत की है। रश्मिका को फिल्म गीता गोविंदम ने पक्की शोहरत दिलाई और इसके बाद उनके पास फिल्मों की झड़ी लग गई। इसके बाद रश्मिका ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया और बॉलीवुड में भी अपनी छाप छोड़ी। रश्मिका की बॉलीवुड फिल्म छावा को भी लोगों ने खूब पसंद किया था और उनके किरदार को भी प्यार मिला था। इसके साथ ही रश्मिका ने सलमान खान संग फिल्म सिकंदर में भी काम किया था। साथ ही रश्मिका ने अल्लू अर्जुन संग पुष्पा के दोनों पार्ट्स में भी काम किया था और खूब तारीफें बटोरी थीं। आज जन्मदिन के मौके पर फैन्स समेत तमाम फिल्मी सितारों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here