अनूपपुर : अनूपपुर ग्रामीण मंडल मीडिया प्रभारी अखिलेश सिंह के द्वारा बताया गया कि भाजपा अनूपपुर ग्रामीण मंडल चचाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान प्रशिक्षण कार्यशाला सफलतापूर्वक संपन्न हुई, जिसमें कुल आठ सत्र आयोजित किए गए। सभी सत्रों में अनुभवी वक्ताओं ने संगठन, विचारधारा एवं कार्यपद्धति पर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया।
प्रथम सत्र – इस सत्र में पंजीयन, एकत्रीकरण, वर्ग गीत, उद्घाटन सत्र, दीप प्रज्वलन, सम्पूर्ण वंदे मातरम्, अतिथि स्वागत, उद्घाटन उद्बोधन एवं अध्यक्षीय उद्बोधन संपन्न हुआ। उसके बाद एक-एक करके आठ सत्र सपंन्न हुए। अपेक्षित कार्यकर्ताओं की संख्या 185 रही, जबकि 177 कार्यकर्ताओं की सक्रिय उपस्थिति दर्ज की गई। सभी सत्रों में वर्ग गीत का भी सामूहिक उच्चारण किया गया, जिससे कार्यक्रम में उत्साह एवं संगठनात्मक ऊर्जा का संचार हुआ।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र भी वितरित किए गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं के लिए भोजन, भजन संध्या, रात्रि विश्राम एवं प्रातः योग-व्यायाम का भी आयोजन किया गया।
प्रशिक्षण वर्ग के सभी सत्रों का सफल संचालन ग्रामीण मंडल अनूपपुर के अध्यक्ष सत्यनारायण फुक्कु सोनी द्वारा किया गया मंडल अनूपपुर ग्रामीण के सभी पदाधिकारी ने सभी वक्ताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का हार्दिक आभार, प्रकट किया जिनके सहयोग से यह प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।



