Home देश जयकारों के उद्घोष के साथ निकाली गई भव्य शोभायात्रा, हजारों की संख्या...

जयकारों के उद्घोष के साथ निकाली गई भव्य शोभायात्रा, हजारों की संख्या में भक्त हुए शामिल

0

शहडोल : जिले की आस्था एवं धर्म की नगरी कही जाने वाली कोयला नगरी धनपुरी में यहां निवास करने वाले सनातन प्रेमियों ने पहले चैत्र नवरात्र महापर्व फिर श्री रामनवमी की शोभायात्रा में ऐतिहासिक समागम उसके तुरंत बाद श्री हनुमान जन्मोत्सव महापर्व पर अपनी संपूर्ण ऊर्जा और निष्ठा के साथ सहभागिता देना यह वाकई में भावी पीढ़ी के लिए अनुकरणीय संदेश हैं, जिसे भावी पीढ़ी जो आत्मसात अवश्य करना चाहिए धनपुरी नगर में श्री हनुमान जी का प्रगटउत्सव बड़ी ही धूमधाम एवं भक्तिमय माहौल में मनाया गया धनपुरी नगर के हृदय स्थल श्री राधा कृष्ण मंदिर धनपुरी में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री हनुमान जन्म महोत्सव सेवा समिति एवं हिंदू धार्मिक संस्था के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित श्री हनुमान जन्म महोत्सव महापर्व की तैयारी बड़ी ही भव्यता के साथ की गई थी।

चौबीस घंटे अखंड मानस से संपूर्ण धनपुरी नगरी मानों श्री राममय हो गई श्री हनुमान जी के विधिवत पूजन से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। श्री हनुमान जी का पूजन हवन के साथ संपन्न हुआ। तत्पश्चात ब्राम्हण भोज एवं कन्या भोज प्रारंभ हुआ उसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन प्रारंभ हुआ, जो की दोपहर साढ़े बारह बजे से दोपहर चार बजे तक अनवरत चला कार्यक्रम की रूपरेखा का निर्धारण आम जनमानस की सहमति से प्रत्येक नागरिक के सहयोग से अपनी भव्यता को खुद ही बयां कर रहा था। नगर के मुख्य हनुमान जन्म महोत्सव महापर्व पर शोभायात्रा संपूर्ण गाजे बाजे के साथ श्री राधा कृष्ण मंदिर प्रांगण से निकली तो उसका दिव्य दृश्य मन मोह लेने वाला था, प्रत्येक नगरवासी के सहयोग से हुए इस कार्यक्रम में हजारों लोगों ने अपनी सहभागिता दर्ज करवाई, भगवान श्री राम जी का राम दरबार साथ ही हनुमान जी महाराज की अद्वितीय झांकी विद्युतीकृत रथ और युवा एवं मातृशक्तियों के हाथों में भगवा ध्वज शोभायात्रा में शामिल भक्तजनों के उत्साह को और बढ़ा रहा था। श्री राधा कृष्ण मंदिर धनपुरी से प्रारंभ हुई, भव्य शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः रात्रि 9 बजे श्री राधा कृष्ण मंदिर धनपुरी पहुंची जहां पर श्री हनुमान जी का स्मरण उपरांत शोभायात्रा का समापन हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here